पहले संकट में श्रीलंका को छोड़कर भागे, अब वापस लौट सकते हैं गोटबाया राजपक्षे

Updated on 27-07-2022 07:02 PM

श्रीलंका में शांति पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाई है। इसी बीच खबर है कि देश को संकट के बीच छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अब मुल्क में वापस आ सकते हैं। हालांकि, उनकी वापसी की तारीख को लेकर स्थिति साफ नहीं है। श्रीलंका में विरोध जता रहे प्रदर्शनकारी गोटबाया की सरकार पर ही हालात बिगाड़ने के आरोप लगा रहे थे। फिलहाल, रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति के तौर पर श्रीलंका की कमान संभाल रहे हैं।बीबीसी के अनुसार, एक सांसद ने कहा है कि राजपक्षे के श्रीलंका लौटने की उम्मीद है। कैबिनेट के प्रवक्ता बंदुला गुणवर्धने मंगलवार को कहा है कि राजपक्षे छिप नहीं रहे थे, बल्कि उनके आने की तारीख पता नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति 13 जुलाई को देश से भागकर मालदीव्स चले गए थे और वहां से 14 जुलाई को उन्होंने सिंगापुर का रुख किया।

सिंगापुर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे श्रीलंका कैबिनेट में 15 जुलाई को स्वीकार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में उन्हें 14 दिनों का वीजा दिया गया था, जिसे बाद में 14 दिनों का और विस्तार मिल गया था। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि वह संयुक्त अरब अमीरात भी जा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.