यूक्रेन जंग से सबक, ताइवान पर चार साल तक हमला नहीं करेगा चीन

Updated on 31-03-2022 04:25 PM

बीजिंग यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बाद चीन ने ताइवान पर किसी भी संभावित आक्रमण को कम से कम चार साल के लिए टाल दिया है। खुफिया सूत्रों ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब स्व-शासित द्वीप ताइवान पर कोई भी कदम उठाने से पहले पुतिन की 'विफलताओं का विश्लेषण करने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी एशियाई महाशक्ति चीन ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के शेष कार्यकाल के लिए हमला नहीं करेगा। त्साई इंग-वेन का कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा। बीजिंग के लिए यूक्रेन का सबक यह है कि वह आसानी से युद्ध नहीं छेड़ेगा। उन्होंने कहा कि चीन यूक्रेन में रूस की कमियों का अध्ययन कर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में सुधार करेगा। अगर यह युद्ध कभी शुरू करेगा, तब यह बड़े स्तर पर होगा, और ताइवान को संभावनाओं के व्यापक दायरे के साथ बीजिंग के इरादों का आकलन करना चाहिए। ताइवान द्वारा रक्षा ताकत बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा, हम भी यहां निष्क्रिय होकर इंतजार नहीं कर रहे हैं, हम खाली नहीं बैठे हैं।' चीनी हमले की आशंका वर्षों से चल रही है।

चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहा है और दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास और कथित 'भूमि हड़पने' सहित अमेरिका के वैश्विक आधिपत्य को तेजी से चुनौती दे रहा है। माना जाता है कि हाल के वर्षों में शिनजियांग प्रांत के रेगिस्तान में लगभग 800 वर्ग किमी में फैले एक साइलो कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद उसके परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि हुई है।

हाल ही में, यह सामने आया कि चीन देश भर में उसके परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम एक उच्च गति वाली 'मिसाइल ट्रेन' की तलाश कर रहा है, जिससे उन्हें (परमाणु हथियारों को) ट्रैक करना और नष्ट करना कठिन हो गया। यूक्रेन के आक्रमण के बाद, ताइवान का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा में सुधार के लिए मौजूदा चार महीनों से अधिक अनिवार्य सैन्य सेवा का विस्तार करेगा।

बीजिंग चाहता है कि ताइवान 2050 तक चीन के नियंत्रण में मजबूती से वापस जाए, और वह उसकी यूक्रेन के साथ तुलना करने से कतराता है, चीन यह तर्क देता है कि ताइवान उसका एक 'घरेलू मामला' है, जबकि यूक्रेन एक संप्रभु राष्ट्र है जिसे पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.