एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO करेगा धमाका! आज से लगा सकेंगे बोली, GMP टाटा कैपिटल से कितना आगे?

Updated on 07-10-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: साउथ कोरिया की बड़ी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ आज यानी 7 अक्टूबर से निवेशकों के लिए खुल रहा है। यह आईपीओ 11,607 करोड़ रुपये का है और इसे विश्लेषकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी धमाल मचा रहा है। यह आईपीओ 9 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसकी लिस्टिंग 14 अक्टूबर को हो सकती है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसका मतलब है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक (कोरियाई पेरेंट कंपनी) 10.18 करोड़ शेयर बेच रही है

क्या है प्राइस बैंड?

इस आईपीओ के लिए शेयर की कीमत 1,080 रुपये से 1,140 रुपये प्रति शेयर रखी गई है। निवेशक कम से कम 13 शेयर खरीद सकते हैं, जिसकी ऊपरी प्राइस बैंड पर कीमत 14,820 रुपये होगी। रिटेल निवेशक 2 लाख रुपये तक के शेयर खरीद सकते हैं, जबकि बड़े निवेशक (HNIs) और संस्थागत निवेशकों के लिए ज्यादा आवंटन सीमा है।

ग्रे मार्केट में चला जादू

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सोमवार को इसका जीएमपी 27.89% था। यह दिखाता है कि शुरुआती मांग काफी मजबूत है। इस जीएमपी पर शेयर का भाव 318 रुपये बढ़कर 1458 रुपये हो गया है। अगर जीएमपी यही रहता है तो यह शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दे सकता है।

क्या सब्सक्राइब करना चाहिए?

इस समय कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (घर में इस्तेमाल होने वाले सामान) की मांग में अच्छी रिकवरी देखी जा रही है। कंपनी की अच्छी वैल्यूएशन और बाजार में मजबूत पकड़ के कारण कई ब्रोकरेज फर्मों ने इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
एसबीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भारत की सबसे बड़ी होम अप्लायंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक है। यह कई प्रोडक्ट कैटेगरी में मार्केट लीडर है। 1,140 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर, कंपनी का P/E मल्टीपल 35.1x है, जो साथियों की तुलना में आकर्षक लगता है। हम निवेशकों को इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं
सेंट्रम ब्रोकिंग ने भी इसी तरह का विचार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह आईपीओ 35x FY25 EPS पर उचित वैल्यूएशन पर पेश किया गया है, जबकि इसके साथी बहुत अधिक मल्टीपल पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी की लीडरशिप पोजीशन, मजबूत ब्रांड, ग्लोबल पेरेंट सपोर्ट, विस्तृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेंथ को देखते हुए सेंट्रम ब्रोकिंग ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

टाटा कैपिटल से कितना मजबूत?

टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ भी खुला हुआ है। यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसमें 8 अक्टूबर तक निवेश कर सकेंगे। हालांकि टाटा कैपिटल आईपीओ को ग्रे मार्केट में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। पिछले कई दिनों से इसमें गिरावट आ रही थी। 6 अक्टूबर को जब यह आईपीओ खुला तो इसके जीएमपी में थोड़ी तेजी आई। अभी टाटा कैपिटल आईपीओ का जीएमपी 3.83% है। यह एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के जीएमपी के मुकाबले काफी कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.