मेक्सिको में एलियंस को लेकर बोला जा रहा है झूठ! विशेषज्ञ 'रहस्‍यमय' दावों से निराश, जानें क्‍या कहा

Updated on 15-09-2023 01:14 PM
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की कांग्रेस में यूएफओ की सुनवाई में एलियन के अवशेषों को गुरुवार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आलोचकों ने इसे 'स्टंट' करार दिया और पेरू में अधिकारियों से सवाल पूछे हैं। मेक्सिको सिटी में कुछ दिनों पहले कुछ ममी जैसे नमूने रखे गए थे जिन्‍हें एलियंस की लाश बताया है। मेक्सिकन जर्नलिस्‍ट और लंबे समय तक यूएफओ के शौकीन जैमे मौसन ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान मैक्सिको की संसद में राजनेताओं के सामने इन दोनों लाशों को रखा था। इन दोनों के हाथ पर तीन उंगलियां और लंबे सिर थे। उन्होंने दावा किया था कि वो साल 2017 में पेरू में पाए गए थे और उनका पृथ्वी पर किसी भी जीवन से कोई संबंध नहीं है।

विशेषज्ञ बोले, सिर्फ एक स्‍टंट
न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो मौसन पहले भी इसी तरह के विवादास्पद दावे कर चुके हैं। मेक्सिको में अपनी तरह की पहली, कांग्रेस की सुनवाई की फोटोग्राफ्स और वीडियोज को अब जिज्ञासा के साथ-साथ आलोचना भी सहनी पड़ रही है। पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स, जो अज्ञात असामान्य घटना या यूएफओ पर अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा कर चुके हैं। उन्‍होंने इस पूरे घटनाक्रम की आलोचना की है। ग्रेव्स ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर लिखा, 'कल का प्रदर्शन इस मुद्दे पर एक बड़ा कदम था। लेकिन मैं इस अप्रमाणित स्टंट से बहुत निराश हूं।'

आलोचकों से मांगे सबूत
ग्रेव्स जुलाई में यूएफओ पर अमेरिकी कांग्रेस में हुई सुनवाई में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि हवाई क्षेत्र में अस्पष्ट घटनाओं को देखे जाने की घटनाओं को बेहद कम रिपोर्ट किया गया है। मौसन ने प्रेजेंटेशन में कहा कि नमूने पेरू की प्राचीन नाजका लाइन्स के पास से बरामद किए गए थे और मेक्सिको के राष्‍ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय (यूएनएएम) ने इसे कार्बन-डेटेड किया था। इसके बाद निष्कर्ष निकाला गया था कि वे करीब 1000 साल पुराने थे। उन्होंने दावा किया कि उनका पृथ्वी पर किसी भी प्रजाति से कोई संबंध नहीं है। मौसन ने गुरुवार को रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि उनके आलोचकों ने अभी तक उनके दावों का खंडन करने के लिए सबूत पेश नहीं किया है।

पेरू की संस्‍कृति मं‍त्री का बयान
पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं जिनमें ममी के जैसे नजर आने वाले अवशेष पाए गए हैं। पेरू की संस्कृति मंत्री लेस्ली उर्टेगा ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश में किसी भी वैज्ञानिक संस्थान ने अवशेषों की पहचान गैर-मानवीय के रूप में नहीं की है। उन्‍होंने सवाल उठाया है कि नमूने पेरू से कैसे मिले हैं। उर्टेगा ने मौसन और उनके सहयोगियों के संदर्भ में बुधवार देर रात मीडिया से कहा, 'इन सज्जनों के साथ संबंध रखने वाले कुछ लोगों के खिलाफ संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। मैं यह देखने के लिए जानकारी मांगने जा रही हूं कि पूर्व-हिस्पैनिक वस्तुओं को हटाने के बारे में क्या हुआ है। मैं समझती हूं कि वे पूर्व-हिस्पैनिक हड्डी के अवशेषों का हिस्सा हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.