वित्त वर्ष26 में लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री की मजबूत बढ़त

Updated on 06-05-2026 11:22 PM

इंदौर : लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष26 में मजबूत बढ़त दर्ज की। नया बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) साल-दर-साल 15.7% बढ़कर 4,59,713 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष25 में 3,97,337 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 में इंडस्ट्री ने नया बिजनेस प्रीमियम के रूप में 75,872 करोड़ रुपये जुटाए, जो मार्च 2025 के 61,439 करोड़ रुपये की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी है। इससे साफ है कि व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) और ग्रुप - दोनों सेगमेंट में बीमा की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान ग्रुप बिजनेस का रहा, जो इंडस्ट्री की कुल वृद्धि का प्रमुख आधार बना रहा। ग्रुप सिंगल प्रीमियम 17.5% बढ़कर 2,49,766 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रुप ईयरली रिन्यूएबल प्रीमियम में 39% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। ग्रुप नॉन-सिंगल प्रीमियम में भी अच्छी वृद्धि हुई, हालांकि यह अपेक्षाकृत छोटे आधार पर थी। इंडिविजुअल (व्यक्तिगत) सेगमेंट भी मजबूत बना रहा, जिससे रिटेल ग्राहकों की लगातार भागीदारी दिखी। इंडिविजुअल नॉन-सिंगल प्रीमियम 10.1% बढ़कर 1,26,900 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इंडिविजुअल सिंगल प्रीमियम 12.3% बढ़कर 57,664 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह दिखाता है कि लंबी अवधि की बचत और सुरक्षा वाले बीमा उत्पादों की मांग लगातार बनी हुई है। पॉलिसियों के मामले में, वित्त वर्ष26 के दौरान इंडस्ट्री ने 2.83 करोड़ से ज्यादा पॉलिसियां जारी कीं, जो पिछले साल के मुकाबले 4.7% अधिक है। तुलनात्मक रूप से, प्रीमियम की वृद्धि पॉलिसियों की संख्या की बढ़त से अधिक रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि लोग अब बड़े प्रीमियम वाले प्लान ले रहे हैं। यह बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और लाइफ इंश्योरेंस को एक भरोसेमंद वित्तीय योजना के रूप में बढ़ते विश्वास को भी दर्शाता है।

कमलेश राव, चेयरपर्सन, इंश्योरेंस अवेयरनेस कमिटी (आईएसी-लाइफ) ने कहा, "वित्त वर्ष26 में लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री का मजबूत प्रदर्शन यह दिखाता है कि लोगों में बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और भारतीय परिवार अब धीरे-धीरे वित्तीय सुरक्षा की योजना बनाकर चल रहे हैं। 15.7% की ग्रोथ यह भी बताती है कि बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, इसकी पहुंच व्यापक हुई है और नए-नए प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा रहे हैं। ग्रुप बिजनेस जहां विकास को आगे बढ़ा रहा है, वहीं इंडिविजुअल सेगमेंट की लगातार बढ़त विशेष रूप से उत्साहजनक है। हालांकि, अभी भी बीमा सुरक्षा में एक बड़ा अंतर (प्रोटेक्शन गैप) मौजूद है, जिसे कम करने के लिए जागरूकता और जल्दी बीमा अपनाने की जरूरत है। हमारा उद्देश्य देशभर में लोगों के बीच बीमा को लेकर समझ और जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे समय पर बीमा अपनाकर अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत और सुरक्षित कर सकें।"

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.