धोनी-विराट की तरह अश्विन भी उतरे बिजनेस में, इस टीम के बन गए मालिक, जानें कहां दिखाएंगे भौकाल

Updated on 09-07-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट में अपने ज्ञान को लोहा मनवाने के बाद रविचंद्रन अश्विन अब इस खेल में अपना जौहर दिखाएंगे। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली की राह पर चलते हुए वह ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सीजन में अमेरिकन गैम्बिट्स के सह-मालिक बन गए हैं। टेक महिंद्रा और इंटरनेशनल शतरंज फेडरेशन की इस लीग में दूसरे संस्करण के लिए छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं। ग्लोबल शतरंज लीग का 2024 सीजन 3 से 12 अक्टूबर तक लंदन में खेला जाना है। प्रमुख व्यापारिक नेताओं प्रचूरा पीपी के स्वामित्व वाली अश्विन की अमेरिकन गैम्बिट्स ने चिंगारी गल्फ टाइटंस की जगह ले ली है।

अश्विन अमेरिकन गैम्बिट्स के लिए उत्साहित हैं
अश्विन की अमेरिकन गैम्बिट्स, अल्पाइन एसजी पाइपर्स, पीबीजी अलास्का नाइट्स, गंगा ग्रैंडमास्टर्स, मुंबा मास्टर्स और गत विजेता त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सीजन में खिताब के लिए लड़ेंगी। उन्होंने कहा- हम शतरंज की दुनिया में अमेरिकन गैम्बिट्स को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। रणनीतिक प्रतिभा और अटूट दृढ़ संकल्प के मिश्रण के साथ, हमारी टीम का लक्ष्य खेल को फिर से परिभाषित करना है। सह-मालिक के रूप में मैं उनकी यात्रा को देखने और उनकी सफलता में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.