इंसानों की तरह खुद को तेजी से बदल लेता है ओमिक्रॉन, डेल्टा से 6 गुना ज्यादा म्यूटेशन

Updated on 29-11-2021 08:35 PM

रोम दुनिया कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से उबरने की कोशिश में जुटी थी कि एक उससे भी ज्यादा खतरनाक नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। साउथ अफ्रीका में मिले इस नए वेरिएंट ने एक बार फिर से दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन वेरिएंट में डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन में 6 गुना ज्यादा म्यूटेशन हो रहे हैं।

इसकी पुष्टि ओमिक्रॉन पर हुए रिसर्च में हुई है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहली तस्वीर रोम के प्रतिष्ठित बैम्बिनो गेसू अस्पताल ने प्रकाशित की है। रिसर्च में कहा गया है कि यह वेरिएंट इंसानों की तरह खुद को बदल रहा है। नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पर रिसर्च कर रही टीम ने कहा ओमिक्रॉन को तीन आयामों से देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा म्यूटेशन कर सकता है। यह वेरिएंट लगातार खुद को इंसानों के मुताबिक बदल रहा है।

प्रोटीन म्यूटेशन के साथ यह मानव कोशिकाओं पर प्रभाव डालता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये नतीजे इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं कि यह म्यूटेशन अधिक खतरनाक हैं। उनका कहना है कि नया वेरिएंट खुद को मानव प्रजातियों के अनुकूल बना रहा है, लेकिन हमें इस पर और रिसर्च की जरूरत है। ताकि पता चल सके कि यह खतरनाक है या नहीं।

चिंता की बात ये है कि पहचाने जाने के सिर्फ दो दिन में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है।

दुनिया में सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले डेल्टा वेरिएंट को भी पहले इस श्रेणी में घोषित किया गया था। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस 24 नवंबर 2021 को साउथ अफ्रीका में मिला था। साउथ अफ्रीका के अलावा यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, बोत्सवाना, हांगकांग और इजराइल में भी इस वेरिएंट की पहचान हुई है। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीका से आने-जाने यात्रियों पर रोक लगा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.