'पंडित चाणक्य की तरह, मगध के इतिहास में दर्ज होगा नीतीश का नाम', सम्राट ने की जमकर तारीफ

Updated on 23-03-2026 03:25 PM
जहानाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'समृद्धि यात्रा' के तहत जहानाबाद को 252 करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने 161 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना की और पहले की लालू-राबड़ी सरकार के शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार की गौरवशाली इतिहास में नीतीश कुमार के नाम शुमार होने की बात कही। इसी मंच से सम्राट चौधरी ने मगध साम्राज्य की नींव रखने वाले चाणक्य को 'पंडित चाणक्य' कहकर संबोधित किया।


चाणक्य से 'पंडित चाणक्य' तक

जहानाबाद में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'मगध में पंडित चाणक्य को याद किया जाता है। जिस तरह महाराज जरासंध को याद किया जाता है। महान सम्राट अशोक को याद किया जाता है। हम जरूर आश्वस्त करते हैं कि इतिहास के पन्नों में जब-जब मगध की चर्चा होगी, बिहार चर्चा होगी, नीतीश कुमार की चर्चा सर्वप्रथम करने का काम किया जाएगा।' इसी दौरान सम्राट चौधरी ने कहा, 'आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है। आगे भी मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि इन्हीं की मार्गदर्शन में बिहार की सरकार चलेगी।'

मगध के इतिहास में दर्ज होगा नीतीश का नाम- सम्राट

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह मगध के इतिहास में चाणक्य, जरासंध और सम्राट अशोक को याद किया जाता है, उसी तरह आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में नीतीश कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। सम्राट ने कहा कि बिहार सरकार आगे भी नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन में चलती रहेगी। नीतीश ने जिनके कंधे पर हाथ रखा वो अब तक नहीं बने सीएम, सम्राट के साथ क्या होगा?

ब्राह्मणों की भी सम्राट ने की थी तारीफ

इससे पहले जुलाई 2025 में सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, कल भी ब्राह्मण श्रेष्ठ थे, आज भी ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं। उनके ही मार्गदर्शन में ये बिहार चलेगा। हम तो भगवान राम के भी वंशज हैं और पंडित चाणक्य ने जो भारत देखा था, उस पंडित चाणक्य के शिष्य चंद्रगुप्त के भी वंशज हैं। हमारी तो पूरी रूप-रेखा आप निर्भर है। हम तो बिना आपके दाएं-बाएं भी नहीं कर सकते हैं।' चुनाव से पहले सम्राट चौधरी का बयान सामाजिक और राजनीतिक हलकों में काफी सुर्खियां बटोरी थी। बिहार में नए सीएम के नाम पर कुछ तो झोल है! नीतीश के करीबियों का भी सम्राट पर ना-नुकूर

नीतीश कुमार ने राजद शासन पर बोला हमला

जहानाबाद के जनसंवाद को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। सीएम ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग खुद मुख्यमंत्री बने और फिर अपनी पत्नी को कुर्सी पर बिठा दिया, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इन लोगों का यही धंधा है।

252 करोड़ रुपये की 161 योजनाओं की सौगात

जहानाबाद के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खजाना खोल दिया। उन्होंने 182 करोड़ रुपये की लागत वाली 73 नई योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि, 70 करोड़ रुपये की 88 पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम ने जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए स्टालों का गहन जायजा लिया। सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र का शुभारंभ कर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.