लायन 400 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने

Updated on 19-12-2021 06:07 PM

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लायन ने एशेज क्रिकेट सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में अपने 400 विकेट पूरे किये हैं। लायन ने इंग्लैंड के डेविड मलान को आउट करते ही अपना 400वां विकेट लिया। वह 400 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज हैं। अब तक कुल 17 गेंदबाजों ने 400 टेस्ट विकेट लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के सातवें स्पिनर हैं।

लायन पहले गैर-एशियाई ऑफ स्पिनर हैं, जिन्होंने 400 टेस्ट विकेट लिए हैं। अब तक कुल सात स्पिनरों ने 400 या इससे अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं। इनमें से तीन भारतीय हैं। भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले  और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हरभजन सिंह ने यह आंकड़ा हासिल किया है।  कुंबले रे 600 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। वहीं स्ट्राइक रेट की बात की जाये तो नाथन लायन कुंबले और हरभजन से आगे हैं। अश्विन और नाथन लॉयन के विकेट लेने के में ज्यादा अंतर नहीं है।

400 से ज्यादा विकेट लेने वाले 17 गेंदबाजों में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट 42.3 डेल स्टेन का है। दक्षिण अफ्रीका के स्टेन ने तकरीबन हर 42 वीं गेंद पर विकेट लिए है।  वे एकमात्र गेंदबाज है जिनका स्ट्राइक रेट 50 से कम है। न्यजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज रिचर्ड हैडली 50.8 इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। नाथन लायन ने 64.3 की स्ट्राइक रेट और 32.07 की औसत से विकेट लिए हैं। नाथन सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट की सूची में 15वें नंबर पर हैं।

400 से ज्यादा विकेट लेने वाले 17 गेंदबाजों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हरभजन सिंह का 68.5 है। हरभजन को टेस्ट मैच में एक विकेट लेने के लिए औसतन 68.5 गेंद करनी होती थीं जबकि अनिल कुंबले 65.9 का स्ट्राइक रेट भी हरभजन के करीब ही है। भारत के 4 गेंदबाजों ने 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं और इनमें सबसे कम स्ट्राइक रेट आर अश्विन 52.1 है। अश्विन का स्ट्राइक रेट दुनिया के सभी स्पिनरों से बेहतर है। लॉयन, कुंबले, भज्जी, मुरलीधरन, वॉर्न और रंगना हेराथ स्ट्राइक रेट की सूची में अश्विन से नीचे हैं। भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव 63.9 के साथ ही सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के मामले में 14वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.