सौराष्ट्र के अंडर-23 क्रिकेटर्स के पास से शराब बरामद हुई : 5 खिलाड़ी चंडीगढ़ से गुजरात ले जा रहे थे 27 बोतल एसोसिएशन ने कहा- एक्शन लेंगे

Updated on 30-01-2024 01:10 PM

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) के अंडर-23 क्रिकेटर्स के पास से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 जनवरी को टीम के 5 खिलाड़ी कुल 27 शराब की बोतलें चंडीगढ़ एयरपोर्ट से विमान के जरिए राजकोट ले जा रहे थे। 29 जनवरी को सोराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा, हम इस घटना पर जांच बैठाएंगे और एक्शन लेंगे।

दरअसल साल 1960 में जब महाराष्ट्र और गुजरात अलग हुए थे, तब से गुजरात में शराब की मैन्यूफैक्चरिंग, स्टोरेज और खरीद पर बैन लगा हुआ है।

सीके नायडू ट्रॉफी का मैच खेलने चंडीगढ़ गए थे खिलाड़ी
यह घटना तब हुई जब सौराष्ट्र की टीम 21 से 24 जनवरी के बीच चंडीगढ़ के खिलाफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, अंडर-23 मल्टी-डे टूर्नामेंट मैच के लिए चंडीगढ़ गई थी। मैच 24 जनवरी को समाप्त हुआ और सौराष्ट्र ने नौ विकेट से जीत लिया।

25 जनवरी को, जब वे चंडीगढ़ से लौट रहे थे, तो एयरप्लेन के कार्गो एरिया में बड़ी मात्रा में शराब पाई गई, जिसमें क्रिकेटर्स सफर कर रहे थे। बाद में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने शराब जब्त कर ली।

घटना दूर्भाग्यपूर्ण है - SCA
सोमवार, 29 जनवरी को SCA ने मामले की जांच करने का फैसला लिया। SCA ने एक बयान में कहा, चंडीगढ़ में जो घटना हुई है उसे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के संज्ञान में लाया गया है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण औरअसहनीय है।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की डिसिप्लिनरी कमेटी घटना की गहराई से जांच करेगी और एक्शन लेगी। सौराष्ट्र अंडर-23 क्रिकेट टीम इस समय राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ग्राउंड सी में त्रिपुरा अंडर-23 के खिलाफ मैच खेल रही है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मंगाई थी अहमदाबाद में शैंपेन
हाल ही में, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद में शैंपेन की बोतलों के साथ जीत का जश्न मनाया था। इसकी तस्वीरे भी वायरल हुई थी। दरअसल, गुजरात की राज्य सरकार प्रदेश में आए मेहमानों के लिए परमिट जारी करती है जो कि सरकार के आउटलेट से शराब खरीद सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.