चीन में खोजे गए कई बर्तनों में शराब के अवशेष मिले

Updated on 12-09-2021 05:59 PM
पेइचिंग । पडीसी देश चीन के झेजियांग प्रांत के यिवू शहर में स्थित क़ियाओटौ पुरातात्विक स्थल में खोजे गए कई बर्तनों में शराब के अवशेष मिले हैं। चीन वैज्ञा‎निकों का दावा है कि यह अवशेष करीब 9000 साल पुराने हैं। यह पूरा अवशेष दो मानव कंकालों के पास पाया गया है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि शोक मनाने वालों ने मृतकों के सम्मान में शराब का सेवन किया होगा। अनुमान है कि यह मृतकों को सम्मानित करने के लिए बीयर पीने की रस्म का सबसे पहला ज्ञात उदाहरण हो सकता है। 
शोधकर्ताओं ने कहा कि शराब पीने के इस तरह के आयोजन 'एक-दूसरे से सामाजिक संबंध बनाए रखने' में अहम भूमिका निभाते थे। अध्ययन के प्रमुख लेखक ‎जिया ‎जिंग वांग ने कहा कि हमारे परिणामों से पता चलता है कि मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल बीयर रखने के लिए किया जाता था। दूसरे शब्दों में कहें तो- चावल से बना एक फेरमेंटाड ब्रेवरागेल।  शोधकर्ताओं ने बताया कि क्वाटायू में बर्तनों के भीतर पाया गया मोल्ड कोजी में पाए जाने वाले मोल्ड की तरह है। इसका इस्तेमाल पूर्वी एशिया में बीयर बनाने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन बीयर आज मार्केट में मिलने वाली बीयर से काफी अलग थी। संभवतः वह बीयर स्वाद में थोड़ी मीठी थी और इसका रंग थोड़ा अलग था। अध्ययन में आगे कहा गया है कि अभी तक किसी भी अन्य साइट पर इस तरह के मिट्टी के बर्तनों की खोज नहीं की गई है। एक मानव निर्मित खाईं में एक प्लेटफॉर्म पर जमीन से तीन मीटर ऊपर इन बर्तनों की खोज की गई थी। 
पुरातत्वविदों का कहना है कि प्राचीनकाल में बीयर बनाना आसान नहीं था क्योंकि 9000 साल पहले घरेलू तौर पर चावल की फसलें अपने शुरुआती चरण में थीं।ताजा अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 'दुनिया में सबसे पहले ज्ञात चित्रकारी किए हुए मिट्टी के बर्तनों' का पता लगाया। साइट पर खोजे गए कई लंबी गर्दन वाले बर्तनों में स्टार्च, पौधों के जीवाश्म, मोल्ड और यीस्ट के अवशेष दिखाते हैं कि एक समय पर इनमें शराब रखी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.