'थोड़ी सी तो पी है इतना हंगामा क्यों बरपा', जाम लिए थिरके ब्रिटिश पीए जॉनसन का वीडियो वायरल

Updated on 16-01-2022 08:32 PM

लंदन ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने गुजर गए साल में कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान की गई पार्टी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने क्षमा जरूर मांग ली है, लेकिन यह विवाद थमता नजर नहीं रहा है। उन्होंने कहा था कि कहा कि कुछ चीजों को उनकी सरकार ने सही से नहीं लिया। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर बोरिस जॉनसन के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे किसी महिला के साथ हाथ में ग्लास लेकर डांस फ्लोर पर थिरकते नजर रहे हैं।

ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो में ब्रिटिश पीएम के साथ दिखाई दे रही महिला को लंदन असेंबली की तत्कालीन अध्यक्ष करार दे रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से या किसी अधिकृत सोर्स से उनके होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो को ग्लेन किट्सन नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसके बाद यह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब शूट किया गया था। हालांकि, कई यूजर्स का दावा है कि यह फुटेज उन बदनाम पार्टियों में से एक का है, जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान आयोजित किया गया था। इन्हीं पार्टियों को लेकर पीएम जॉनसन विपक्ष समेत अपनी ही पार्टी के निशाने पर हैं। माना जा रहा है कि उन्हें आने वाले समय में इस्तीफा तक देना पड़ सकता है।

जॉनसन ने बुधवार को पहली बार स्वीकार किया था कि वह मई 2020 में हुई गार्डन पार्टी में थे। हालांकि जॉनसन ने कहा कि उन्होंने इसे कामकाज से जुड़ा आयोजन माना था। उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों से कहा कि मैं माफी मांगना चाहता हूं। यह भविष्य को लेकर सही नहीं था, मुझे पार्टी में मौजूद सभी लोगों को वापस भेज देना चाहिए था। खबरों के अनुसार जॉनसन ने अपनी पत्नी कैरी के साथ गार्डन पार्टी में हिस्सा लेकर देश के कोविड-19 संबंधी लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा था।

पार्टी के लिए करीब 100 लोगों को ईमेल से निमंत्रण भेजे जाने की बात सामने आई है। कथित तौर पर जॉनसन के प्रधान निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स की ओर से कई लोगों को मेल भेजा गया था। हालांकि उस समय देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों को केवल अपने घरों में आयोजन करने या किसी दूसरे घर से एक व्यक्ति से मिलने का नियम था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.