लिव इन पार्टनर ने किया था UPSC स्टूडेंट का मर्डर:तेल-घी और शराब डालकर जलाया

Updated on 27-10-2025 02:46 PM
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने गांधी विहार इलाके में यूपीएससी स्टूडेंट रामकेश मीणा की मौत से जुड़े केस में उसकी लिव इन पार्टनर समेत 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। रामकेश की जली हुई लाश 6 अक्टूबर को उसके फ्लैट में मिली थी।

पुलिस सोर्स के मुताबिक फोरेंसिक साइंस में बीएससी कर रही 21 साल की अमृता ने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की मदद से रामकेश की हत्या की थी। इसके बाद उसकी लाश को जला दिया था।

अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप कुमार तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई टीमों ने इनकी तलाश की और 18 अक्टूबर को अमृता को अरेस्ट किया।

अमृता ने पुलिस को बताया कि दोनों मई 2025 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। मीणा के पास उसके अश्लील वीडियो थे और वह उन्हें डिलीट नहीं कर था।

अमृता ने यह बात अपने एक्स बॉयफ्रेंड को बताई। फिर दोनों ने मीणा को खत्म करने की प्लानिंग की।

पहले जानिए 6 अक्टूबर को क्या हुआ था

6 अक्टूबर को पुलिस को दिल्ली के गांधी विहार स्थित ई-60 की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

इसी दौरान जांच टीम को फ्लैट से एक बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसे हिंदू राव अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान 32 साल के रामकेश मीणा के रूप में हुई।

जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगालने से पता चला कि 5-6 अक्टूबर की रात को, दो लोग चेहरे पर नकाब लगाकर बिल्डिंग में घुसे थे। 39 मिनट बाद एक आदमी इमारत से बाहर निकलता दिखा।

02:57 बजे एक लड़की दूसरे आदमी के साथ बिल्डिंग से बाहर आती दिखाई दी। इस लड़की की पहचान बाद में अमृता चौहान के रूप में हुई। इन लोगों के जाने के ठीक बाद आग लगने की घटना हुई।

आरोपियों ने पहले गला घोंटा, फिर लाश को जलाने तेल-घी डाला

पुलिस ने बताया कि तीनों ने पहले मीणा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके शरीर पर तेल, घी और शराब डाल दी। अमृता का एक्स बॉयफ्रेंड, जो LPG डिस्ट्रीब्यूटर भी था, उसने गैस सिलेंडर का वॉल्व खोला और उसमें आग लगा दी, जिससे विस्फोट हो गया। इसके बाद वे मीणा के पास रखी हार्ड डिस्क, लैपटॉप और बाकी सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मीणा के कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.