राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव स्थल पर उद्यानिकी की जीवंत प्रदर्शनी

Updated on 28-10-2021 06:54 PM

रायपुर,।रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव में उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य में उद्यानिकी की खेती को प्रोत्साहन दिए जाने हेतु किए जा रहे  कार्याें की जीवंत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लगभग 3 हजार वर्ग फीट में उद्यानिकी विभाग बागवानी उत्पाद एवं एक जिला-एक उत्पाद का प्रदर्शन करेगा। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर उद्यानिकी विभाग के स्टाल का मुआयना किया और अधिकारियों को बागवानी उत्पादों की प्रदर्शन के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दी।

उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई जा रही प्रदर्शनी में राज्य में चाय और काफी की खेती के लिए किए जा रहे कार्याें को भी क्षेत्रवार नक्शे के रूप में शानदार ढंग से प्रदर्शित किया है। यहां राज्य की कृषि जलवायु पर आधारित उद्यानिकी फसलों का जिलावार प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न किस्म के आम, केला, पपीता, एप्पल, बेर आदि के पौधे, हनी बी, ड्रिप सिंचाई एवं छोटे तालाब में मखाने की खेती का प्रदर्शन किया गया है। स्टॉल में एग्जॉटिक सब्जी, फल एवम फूलों की प्रदर्शनी, बोनसाई पौधे, आरंग का मखाना, जशपुर का काजू, हाइब्रिड गेंदा, प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे आचार, जैम, सॉस, स्क्वाश आदि का प्रदर्शन सह विक्रय भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.