यदि आपके सिर पर मां का आशीर्वाद ना हो, तो आलीशान घरों में रहना और बढ़िया कारें चलाना, सब बेकार है : अक्षय म्हात्रे

Updated on 01-10-2020 11:15 PM

मुंबई : "एक मां हमें शक्ति देती हैं, हमें संभालती हैं और हमारे सारे जख्म भर देती हैं। वो हमारी जिंदगी से अंधेरे और भ्रम को दूर करके उसमें नई रोशनी लाती हैं।" यह कहना है एक्टर अक्षय म्हात्रे का, जो इंडियावाली मां में एक बेटे का रोल निभा रहे हैं।

अपने किरदार की खासियत बताते हुए अक्षय ने कहा, "रोहन का किरदार एक बेपरवाह लड़के का है, जो अपनी समस्याओं का सामना करने के लिए खुद ही संघर्ष करता है। उसे लगता है कि वो खुद ही इनसे बाहर आ सकता है, क्योंकि अब वो बड़ा हो चुका है। हालांकि पैसे कमाने और सफल आदमी बनने की दौड़ में वो हार चुका है, लेकिन वो अपने परिवार को भूल गया है और अपनी मां के साथ वैसा व्यवहार नहीं करता जैसा कि करना चाहिए।"

अक्षय ने आगे कहा, "रोहन के रोल में ढलना और उस मां के साथ गलत व्यवहार करना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, जो अपने बेटे को तमाम मुश्किलों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो पहली बार में तो मैं पीछे हट गया क्योंकि मैं जानता था कि मैं एक मां के साथ इस तरह से व्यवहार नहीं कर पाऊंगा। मेरा मानना है कि यदि आपके सिर पर मां का हाथ ना हो, तो आलीशान घरों में रहना और चमचमाती कारें चलाना, सब बेकार है। मैं अपनी मां के कारण ही यह रोल कर रहा हूँ जो चाहती थीं कि मैं इस अवसर को हाथ से ना जाने दूं। इसके अलावा पर्दे पर मेरी मां का रोल निभा रहीं सुचिता मैम भी हर शॉट के पहले मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती हैं।"

रोहन ने यह कहकर अपनी बात खत्म की, "मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि रोहन का रोल निभाने में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए मेरे पास मेरी मां और रील वाली मां भी हैं।"

इंडिया वाली मां में अक्षय म्हात्रे को देखिए रोहन के रोल में, सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.