केवल 9 मैच खेलने वाले लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये मिलने से सभी हैरान

Updated on 14-02-2022 10:23 PM

मुम्बई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए हुई आईपीएल की मेगा नीलामी में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को बड़ी रकम मिलने पर सबको हैरानी हुई है। इस खिलाड़ी  की कीमत पिछले साल तक  75 लाख रुपये ही थी पर  इस बार नीलामी में लिविंगस्टोन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) चेन्नई सुपर किंग् (सीएसके),

 पंजाब किंग्, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई अंत में 11.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग् ने उन्हें अपने साथ जोड़ा जबकि इस खिलाड़ी ने आईपीएल में केवल 9 ही मैच खेले हैं और उसमें सिर्फ 112 रन ही बनाए।  पहले साल लिविंगस्टोन को 75 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल् ने खरीदा था और उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 42 रन ही बनाए थे।

वहीं को अभी तक समझ नहीं रहा है कि इस खिलाड़ी को इतनी रकम कैसे मिली है। 4 साल टीम से बाहर रहने और आईपीएल में फ्लॉप रहने के बाद भी  फ्रेंचाइजियों को इस क्रिकेटर में ऐसी क्या खूबी नजर आयी कि उनपर करोड़ों की रकम लगा दी। पिछले एक साल में ही लिविंगस्टोन की कीमत 75 लाख से 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंचने का बड़ा कारण उनकी इंग्लैंड की टी20 टीम में वापसी को माना जा रहा है।

 उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे। पिछले साल नेशनल टीम में वापसी करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 43 गेंदों में 103 रन बना दिए थे। एक कारण यह भी था कि लिविंगस्टोन किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.