चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन, बीजिंग में शादी और अंतिम संस्कार पर रोक

Updated on 29-04-2022 08:35 PM

बीजिंग चीन में कोरोना महामारी को लेकर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी के कारण कोहराम मचा है, जीरो कोविड पॉलिसी के कारण चंद केस सामने आने पर भी करोड़ों की आबादी वाले शहर में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया जा रहा है। सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है।

 इन शहरों में रहने वाली 16.5 करोड़ की आबादी अपने-अपने घरों में कैद है। इनमें सबसे बुरी स्थिति चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई और राजनीतिक राजधानी बीजिंग की है। यहां लोगों का हफ्ते में तीन बार टेस्ट किया जा रहा है। वहीं, सवा दो करोड़ की आबादी वाले चीन के बीजिंग में सभी स्कूल बंद कर शादी और अंतिम संस्कार पर रोक लगाई है।

महामारी के दौरान, चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी पर अड़ा हुआ है। इसके तहत वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने जैसे कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन वेरिएंट के कारण तेजी से बढ़ते मामलों ने चीन की इस पॉलिसी पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। कोरोना वायरस तेजी से चीन के अलग-अलग प्रांत और शहरों में फैलता जा रहा है।

ऐसे में चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के कड़े प्रतिबंधों का असर दिखाई नहीं दे रहा। वहीं, इन प्रतिबंधों के कारण लोग भूखों मरने को मजबूर हैं। चीन ने देशभर के कम से कम 27 शहरों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगाया हुआ है। ऐसे में इन प्रतिबंधों की जद में 16.5 करोड़ लोग हैं। इन लोगों को घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा। लॉकडाउन से पहले नए इलाकों में कोई भी चेतावनी जारी नहीं की जा रही।

ऐसे में अचानकर बाहर निकलने से रोकने के कारण अराजकता पैदा हो रही है। लोगों को खाने-पीने की चीजें स्टॉक करने का भी मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में एक से दो केस मिलने के बाद भी शहर के लोग लॉकडाउन के डर से खरीदारी करने लग रहे हैं। इस कारण चीन के शहरों में खाने-पीने और दूसरे जरूरी सामानों की किल्लत होने लगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.