लॉकडाउन ने जितेन लालवानी को बनाया शेफ

Updated on 09-06-2020 11:18 PM

लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए, देश के नागरिक अपने खाली समय का ज्यादातर उपयोग ऐसे कामों में कर रहे हैं जिसमें उन्हें मजा आये। उसमें नये इंस्ट्रूमेंट सीखना, एजुकेशनल कोर्स करना, फिल्में देखना, नये-नये तरह के पकवान बनाना, पढ़ना, पेंटिंग करना जैसी चीजें शामिल हैं। एक्टर जितेन लालवानी भी पीछे नहीं हैं। एण्ड टीवी के 'कहत हनुमान जयश्रीराम' में केसरी की भूमिका निभा रहे, जितेन इस लॉकडाउन में अपने समय का सदुपयोग खाना पकाने में कर रहे हैं। वह किचन में रोज नये एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

जितेन अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हुये काफी सारा समय किचन में बिता रहे हैंइस बारे में बताते हए, जितेन कहते हैं, "मझे अपने परिवार के लिये खाना बनाने में हमेशा ही मजा आता है और उनके चेहरे पर जो मुस्कान आती है उससे मेरी मेहनत सफल हो जाती है। चूंकि, अभी मैं घर पर हूं, तो मैंने किचन की जिम्मेदारियां अपने हाथों में ले ली है और हम बारी-बारी से अगले दिन का मैन्यू बनाते हैंमुझे खाना पकाना हमेशा से पसंद रहा है लेकिन व्यस्तता की वजह से मुझे कभी भी इसमें हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला।"

क्वारैंटाइन के ऐसे समय में जतिन घर के कामों में अपनी पत्नी का हाथ बंटा रहे हैं। वह इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि घर के कामों का पूरा बोझ उनकी पत्नी पर ना पड़ेवह आगे कहते हैं, "मैं और मेरी पत्नी एक साथ मिलकर घर का काम कर रहे हैं। आखिरकार खुशियां तो एक-दूसरे की मदद करने और एक साथ मिलकर काम करने से ही मिलती हैइसके अलावा, मैं आमतौर पर पौधों में पानी देता हूं और बाजार से सामान लेकर आता हूंमुझे ऐसा लगता है कि घर की जिम्मेदारियां मिल बांटकर उठानी चाहिये।"

जितेन छोटे पर्दे पर दो बार शनि देव जैसा दमदार किरदार निभा चुके हैं। बेहद काबिल एक्टर जतिन लालवानी इन दिनों एण्ड टीवी के मायथोलॉजिकल शो 'कहत हनुमान जयश्रीराम' में भगवान हनुमान के पिता केसरी की संवेदनशील भूमिका निभा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.