दुर्घटना में तीन साल पहले अपंग हुए युवक का सहारा बनी लोक अदालत

Updated on 12-09-2021 08:57 PM
कोरबा  लगभग तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल होकर अपंग हुए द्वारिका प्रसाद को लोक अदालत में राज़ीनामा के द्वारा बीस लाख रुपए की मुआवज़ा राशि देने का फ़ैसला हुआ है। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होकर अपंग हुआ यह युवक अदालत में आने में असमर्थ था, तो लोक अदालत के दौरान ज़िला सत्र न्यायाधीश बी.पी. वर्मा में द्वारिका प्रसाद और बीमा कम्पनी के वकीलों के साथ खुद न्यायालय परिसर में द्वारिका की गाड़ी के पास जाकर सुनवाई की। इस दौरान दोनो पक्षों ने दुर्घटना के बाद अपंग हुए द्वारिका को बीस लाख रुपए की क्षति पूर्ति देने पर राज़ी नामा कर सहमति जताई। इसके बाद ज़िला सत्र न्यायाधीश ने बीमा कम्पनी को बीस लाख रुपए की क्षति पूर्ति राशि अपंग हुए द्वारिका प्रसाद को देने का आदेश जारी किया। तीन साल से लम्बित इस प्रकरण का लोक अदालत में निराकरण हो जाने से दिव्यांग द्वारिका प्रसाद ने ख़ुशी ज़ाहिर की और न्यायालय की इस पहल पर आभार जताया।
         घटना 3 दिसंबर 2018 को सुबह लगभग पांच बजे के बीच में आवेदक द्वारिका प्रसाद कंवर पिता आसाराम कंवर उम्र लगभग 42 वर्ष एलटीपी चार पहिया वाहन में कोरबा जा रहा था। जैसे ही वह थाना सिटी कोतवाली कोरबा क्षेत्रान्तर्गत मानिकपुर के पास अनावेदक सुनील कुमार यादव के ट्रेलर के वाहन चालक राजकुमार द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रेलर से आवेदक द्वारिका को ठोकर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना के परिणामस्वरूप आवेदक के गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी टूट गई है जिसे ऑपरेशन कर रॉड डाला गया है। जिसके कारण आवेदक द्वारिका प्रसाद कंवर का सम्पूर्ण शरीर शिथिल होकर अपंग हो गया है और वह भविष्य में वह आजीवन कोई कार्य नहीं कर पायेगा। दुर्घटना के कारण शरीर के अन्य हिस्से में भी गम्भीर एवं संघातिक चोटे आई थी। आवेदक घटना के पूर्व एक स्वस्थ जवान व्यक्ति था जिसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं थी, जो घटना के कारण पूर्ण रूप से अपंग होकर आजीवन दूसरे के उपर आश्रित रहेगा। आवेदक के अपंग हो जाने के फलस्वरूप उसकी आय भी प्रभावित हुई है। वह किसी तरह की कोई आय अर्जित भी नहीं कर पायेगा, जिसके कारण उसके परिवार के समक्ष भरण पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। आवेदक को जो शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षति हुई है एवं भविष्य की जो आय की आर्थिक क्षति हुई है उसका अनुमान लगाना असंभव है। फिर भी आवेदक द्वारिका प्रसाद कंवर द्वारा क्षतिपूर्ति राशि का मांग किया गया था। 
       उभय पक्षों ने समझौता होकर लिखित में समझौता आवेदन हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत दिनांक 11 सितंबर 2021 को प्रस्तुत किया है। नेशनल लोक अदालत में आवेदक द्वारिका प्रसाद कंवर अपंग हो जाने के कारण मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने में असमर्थ था, ऐसे में मान. श्री बी.पी. वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवेदक द्वारिका प्रसाद कंवर के अधिवक्ता पी.एस. राजपूत तथा अनावेदक बीमा कंपनी के अधिवक्ता रामनारायण राठौर संयुक्त रूप से न्यायालय प्रांगण के बाहर स्वयं जाकर आवेदक द्वारिका प्रसाद कंवर के प्रकरण की सुनवाई की। तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के घोष वाक्य ‘‘न्याय आपके द्वार‘‘ को सत्यार्थ कर, राजीनामा द्वारा प्रकरण निराकृत कर राशि 20 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति प्राप्त की गई। उभयपक्षों ने स्वेच्छा पूर्वक बिना किसी भय दबाव के 20 लाख रुपये राजीनामा स्वीकार किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.