हार्दिक पंड्या की 'बेशर्मी' तो देखिए! हार मिली तो गलती छिपाने के लिए करने लगे बहानेबाजी

Updated on 23-04-2024 01:38 PM
जयपुर: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट की करारी हार निराश हैं। हार्दिक ने माना कि मैच में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे। पंड्या ने मैच के बाद कहा, 'हम शुरुआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया लेकिन तिलक और निहाल जिस तरह खेले,वह शानदार था। हमने पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए और इसलिए हमने 10 से 15 रन कम बनाए।'

उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी में हमें गेंदों को स्टंप्स पर रखा था लेकिन हमने उन्हें पावर प्ले में शरीर से दूर गेंदबाजी की। यह मैदान पर हमारा सबसे अच्छा दिन नहीं था। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हर कोई अपनी भूमिका जानता है, हमें अपनी गलतियों को सुधारने की जरूरत है और उन्हें दोहराया नहीं जाए।'
हार्दिक बुरी तरह मैच में रहे फ्लॉप
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या हर विभाग में फ्लॉप रहे। कप्तानी में हार्दिक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जयपुर में अक्सर देखा जाता है कि दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है लेकिन हार्दिक ने पहले बैटिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही।

वहीं निचले क्रम में जब हार्दिक बैटिंग के लिए वह खुद रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। हार्दिक बड़ी मुश्किल से 10 गेंद में 10 रन बना पाए। अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौका लगा। इसके बाद गेंदबाजी में भी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 21 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं मिला। ऐसे में यह साफ कहा जा सकता है कि हार के बाद हार्दिक अपनी कमियों को छिपाने के लिए बहानेबाजी करते हुए दिखे।

8 गेंद रहते ही राजस्थान ने जीत लिया मैच
मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के नाबाद 104 रनों की पारी की मदद से 8 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। आईपीएल में यशस्वी का यह दूसरा शतक था। मैच में मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.