इमरान खान की तानाशाही तो देखिए, भारत से मैच में छोटी गलती पर छीन ली सरफराज की कप्तानी

Updated on 15-02-2023 07:32 PM
नई दिल्ली: किसी भी खेल में टीम के कप्तान की भूमिका काफी ज्यादा अहम होती है। मैदान में जो भी फैसले टीमें करती हैं उसमें कप्तान के साथ-साथ डग आउट में बैठे टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ का भी पूरा हाथ होता है। कप्तान और कोच मैच से पहले टॉस से लेकर हर तरह की परिस्थिति को लेकर रणनीति बनाते हैं। ऐसे में कप्तान मैच के दौरान जो भी फैसला लेता है वह उसी रणनीति के आसपास लेता है।

यही चीज भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका समेत अन्य टीमें भी फॉलो करती हैं। लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है। पाक का कप्तान केवल एक कठपुतली की तरह काम करता है। भले ही मैदान में फैसला टीम के लिए उनका कप्तान लेता हो, लेकिन उसमें चलती पाकिस्तान के वजीरे आलम की ही है। जिसका बड़ा खुलासा हाल ही में एक शो के दौरान पीसीबी के एक्स मीडिया मैनेजर ने किया है। उन्होनें सरफराज अहमद के साथ हुई नाइंसाफी के बारे में खुलकर बताया है।
    पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पीसीबी के पूर्व मीडिया मैनेजर इकबाल मिर्जा बैग ने एक शो में खुलासा किया कि आखिर कैसे पीएम की सिर्फ एक बात न मानने पर उनकी कप्तानी उनसे छीन ली गई। उन्होनें बताया कि 2019 के विष्व कप में भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने उस समय के टीम के कप्तान सरफराज अहमद से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को कहा था। लेकिन जब सरफराज टॉस जीते तो उन्होनें गेंदबाजी चुनी।

    जिसके चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 336 रन लगा दिए। ऐसे में पाकिस्तान इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रनों से मुकाबला हार गई। जिससे इमरान खान नराज हो गए और उन्होनें सरफराज से कप्तानी छीन ली। इस पूरे मामले की पुष्टी खुद पाक के खेल पत्रकार इकबाल मिर्जा बैग ने की है। बता दें कि इमरान खान खुद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं।

    इसके अलावा बात करें सरफराज की तो वह पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होनें पाक को 2006 में अंडर 19 विष्व कप जिताने के साथ-साथ 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं अहमद ने पाक को लगातार 11 द्विपक्षीय सीरीज भी अपनी कप्तानी में जिताई हैं। इकबाल मिर्जा ने शो के दौरान सरफराज खान को बोर्न कैप्टन बताया है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.