मरियम देखो थोड़ा ध्यान करो, जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो' कहीं तुम्हारा पति न नाराज हो जाए

Updated on 21-05-2022 11:26 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से बेदखल होने के बाद लगातार बौखलाएं से है और अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए अपनी गरिमा को खो दे रहे हैं। अब उन्होंने मंच से मरियम नवाज पर एक ऐसी टिप्पणी की है जिसके कारण उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

 लोग उन्हें महिला विरोधी और उनके बयान को महिला के लिए अनुचित बता रहे हैं। मुल्तान में एक रैली के दौरान इमरान खान ने पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को लेकर कहा कि मेरा नाम इतनी शिद्दत से लें कि आपके पति नाराज हो जाएं। इमरान ने कहा, 'मैं मरियम की रैली की एक क्लिप देख रहा था। इसमें उसने इतनी दफा और इस जज्बे से मेरा नाम लिया कि मैं उसको ये कहना चाहता हूं कि मरियम देखो थोड़ा ध्यान करो, कहीं तुम्हारा पति नाराज हो जाए, जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो।'


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके इस बयान के बाद कई राजनेताओं और नागरिकों ने सोशल मीडिया पर उनके बयान के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और मरियम के चाचा शहबाज शरीफ ने भी इसके खिलाफ आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'देश की बेटी मरियम नवाज शरीफ के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली अपमानजनक भाषा की पूरे देश, खासकर महिलाओं को कड़ी निंदा करनी चाहिए।

देश और राष्ट्र के खिलाफ आपके अपराध आपके हास्य में नहीं छिप सकते। मस्जिद नबवी की मर्यादा का उल्लंघन करने वालों से महिलाओं और बेटियों के सम्मान की क्या उम्मीद की जा सकती है।' उन्होंने आगे कहा, 'इतिहास में इमरान पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो एक पार्टी के नेता के रूप में इस कदर गिर गए हैं।

वह पार्टी देश बनाने के लिए निकली थी, लेकिन उसने देश के लोगीं की नैतिकता को खराब कर दिया।' पूर्व प्रधानमंत्री आसिफ अली जरदारी ने भी इस मामले में इमरान की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'जिनके घरों में मां और बहने हैं वे दूसरी महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते। कृपया राजनीति के नाम पर इतना नीचे मत गिरो।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.