कंगाली की इंतहा तो देखिए... पाकिस्तान में पैसे तो हैं नहीं, खिलाड़ियों के दे रहे प्लॉट और iPhone 14

Updated on 04-03-2023 07:16 PM
लाहौर: पाकिस्तान में पीएसएल (PSL) का 8वां सीजन खेला जा रहा है। 34 मैचों के इस टूर्नामेंट में अभी तक 19 मैच खेले जा चुके हैं। 6 मैच में 5 जीत के साथ लाहौर कलंदर्स टेबल में टॉप पर है। टीम के पास कई स्टार खिलाड़ी हैं। शाहीन अफरीदी के पास कप्तानी है तो राशिद खान, फखर जमान, सिकंदर रजा और हरिस राउफ जैसे खिलाड़ी भी हैं। लाहौर कलंदर्स की टीम अपने खेल के साथ ही अवॉर्ड्स की वजह से भी चर्चा में है।

सिकंदर रजा को मिला प्लॉट

एक तरह पाकिस्तान गरीबी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर लाहौर कलंदर्स अपने खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम अवॉर्ड के रूप में आईफोन के साथ ही प्लॉट दे रही है। यह मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से अलग है। गुरुवार को लाहौर ने अपने छठे मैच में क्वेट ग्लैडिएटर्स को 17 रनों से हराया था। इस मैच में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने तूफानी पारी खेली थी। एक समय टीम का स्कोर 7 विकेट पर 50 रन था। लेकिन 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर रजा ने टीम को 148 तक पहुंचा दिया। इस पारी के लिए उन्हें टीम मालिक की तरफ से कलंदर सिटी में प्लॉट दिया गया है।

वहीं तेज गेंदबाज हरिस रउफ को गिफ्ट के रूप में एक साल तक फ्री में जूते दिये जाएंगे। वहीं अफगानिस्तान के लेग स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान को आईफोन मिला। इससे पहले के मैचों में भी खिलाड़ियों को इसी तरह के अवॉर्ड मिले थे। फखर जमां भी आईफोन 14 जीत चुके हैं।

क्यों दे रहे महंगे अवॉर्ड

पिछले साल से कलंदर्स प्रबंधन अपने खिलाड़ियों को बेशकीमती तोहफे दे रहा है। एक इंटरव्यू में कलंदर्स के सीओओ समीन राणा ने अपने खिलाड़ियों को मूल्यवान वस्तुओं के साथ पुरस्कृत करने के पीछे का कारण बताया था। उन्होंने कहा था, 'यह सराहना का प्रतीक है। हमें लगता है कि ये खिलाड़ी हमारा परिवार हैं। ये उपहार उन्हें आत्मविश्वास देंगे और टीम में अधिक प्रतिस्पर्धात्मकता लाएंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.