ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का डर तो देखिए...नागपुर टेस्ट से पहले पूरी टीम में घबराहट का माहौल

Updated on 07-02-2023 06:27 PM
नागपुर: भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। नागपुर टेस्ट से पहले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर सहित ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों का मानना है कि इस देश में सीरीज में जीत एशेज जीतने से बड़ी उपलब्धि है। दोनों देशों के बीच चार मैचों की सीरीज का आगाज नौ फरवरी से नागपुर में होगा। ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ पर जारी वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भारत दौरे की चुनौतियों के बारे में बात की।
इस वीडियो में स्मिथ ने कहा, 'सीरीज की बात छोड़िये, भारत में टेस्ट जीतना भी चुनौतीपूर्ण है। हम अगर ऐसा करने में सफल रहे तो यह काफी बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि अगर आप भारत में टेस्ट सीरीज जीतते हैं तो यह एशेज जीत से बड़ी सफलता है।'

    अनुभवी ओपनर बल्लेबाज वॉर्नर ने कहा कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों के खिलाफ खेलने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'पिछली एशेज का हिस्सा बनना शानदार था लेकिन भारत जाना और भारत को भारत में हराना हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कठिन चुनौती है। मैं दौरे के लिए उत्सुक हूं, यह हमेशा एक कठिन परीक्षा होती है। इस दौरे पर मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों के खिलाफ खुद को परखने के लिए तैयार हूं।'

    तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा, 'काफी समय हो गया जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत में टेस्ट सीरीज अपने नाम की हो। विश्व क्रिकेट में यह हर किसी का लक्ष्य भारत में कोशिश करना और जीतना होता है।' उनके साथी तेज गेंदबाज और चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर मिचेल स्टार्क ने कहा, 'भारत में सीरीज जीतना किसी भी टीम के लिए सिर पर ताज के समान है।'

    स्टार्क और उनके कप्तान तेज पैट कमिंस भारत में और इस साल के अंत में इंग्लैंड में एशेज जीतने की कोशिश कर रहे है। स्टार्क ने कहा, 'अगर हम भारत दौरे और इंग्लैंड दौरे पर एशेज में जीत दर्ज करते हैं तो यह शानदार उपलब्धि होगी। कमिंस ने कहा, 'भारत में सीरीज जीतना इंग्लैंड में एशेज जीतने की तरह है। मैं हालांकि इसे एशेज से बड़ी उपलब्धि मानूंगा। अगर हम यहां जीतते हैं तो यह करियर की बड़ी उपलब्धि होगी।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.