ऋषभ वजन कम करें : शोएब अख्तर

Updated on 22-07-2022 11:46 PM

लाहौर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कुछ समय के अंदर ही विश्व क्रिकेट में अपनी अलग जगह बनाने में सफल रहे हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऋषभ की जमकर तारीफ की है। शोएब के अनुसार ऋषभ एक निडर क्रिकेटर हैं जो कहीं शॉट लगाने में सक्षम हैं पर उन्हें और बेहतर होने के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हुए वजन कम करना होगा।


अख्तर ने कहा, ऋषभ के पास कट शॉट, पुल शॉट, रिवर्स स्वीप, स्लॉग स्वीप और पैडल स्वीप जैस शॉट हैं। उसने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मैच विजेता पारियां खेली हैं। इस दौर भारत को अपने बल पर सीरीज भी जितायी है।साथ ही कहा कि उन्हें अपना वजन कम करने के बारे में सोचना होगा क्योंकि वह अपने खेल से एक आदर्श क्रिकेटर बन सकते हैं।


अख्तर ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज का वजन थोड़ा अधिक है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में इसका ध्यान रखेगा, क्योंकि भारतीय बाजार बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि वह अच्छा दिखता है। वह एक मॉडल बन सकता है और करोड़ों कमा सकता है क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति भारत में सुपरस्टार बनता है, तो उस पर बहुत बड़ा निवेश किया जाता है।

पाक गेंदबाज ने कहा कि ऋषभ के पास आक्रमण की जो क्षमता है वह वह विरोधी टीम को परेशानी में डाल देती है। इंग्लैंड के खिलाफ उसने हालात के हिसाब से पारी को आगे बढ़ाया और फिर आक्रामक रुख अपना लिया। वह अपने अनुसार जब भी चाहे पारी को तेजी से आगे ले जाने में सक्षम है और यही उसकी ताकत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.