इंग्लैंड से मिली हार का असर आगामी मैंचों पर नहीं होगा: आरोन फिंच

Updated on 01-11-2021 09:24 PM

दुबई ।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि टीम अब भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम है और वे इंग्लैंड से मिली हार का असर टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नहीं पड़ने देने वाले है। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 125 रन पर समेटकर लक्ष्य 11.4 ओवर में हासिल कर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अब आस्ट्रेलिया का सामना चार नवंबर को बांग्लादेश और छह नवंबर को वेस्टइंडीज से होगा।

फिंच ने कहा कि वे सुपर 12 के अंतिम दो मैचों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकते। हमारे पास तरोताजा होकर फिर से ऊर्जावान होने के लिए कुछ दिन हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद आज यह काफी तेज बदलाव रहा। ग्रुप में काफी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। मैं इस बारे में चिंतित नहीं हूं कि हम इस मैच में मिली हार का असर एक अलग मैच में और पूरी तरह से अलग टीम पर पड़ने देंगे।

उन्होंने कहा कि इन मैचों में हमें निश्चित रूप से जीत दर्ज करनी होगी। मुझे लगता है कि नेट रन रेट पर आज के मैच का काफी खराब असर पड़ा।इसकारण हमें फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। बांग्लदेश की टीम भी काफी अच्छी है और वेस्टइंडीज की टीम में भी काफी अनुभव है,इसलिए अब हमारे लिए दोनों मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।

 आस्ट्रेलिया ने शुरूआती दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को मात दी थी लेकिन तीसरे मैच में उसे इंग्लैंड से हार मिली। टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड से लगातार पांच श्रृंखलाएं गंवाई थीं। फिंच ने कहा कि हम दुनिया की नंबर एक टीम थे, इसमें ज्यादा लंबा समय नहीं हुआ है इसलिए मुझे अब भी लगता है कि हम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.