उपकप्तानी गई पर ऋषभ पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एमएस धोनी की लिस्ट में शामिल, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Updated on 06-06-2026 01:10 PM
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच में उनसे टेस्ट टीम की उप-कप्तानी वापस ले ली गई हो लेकिन उन्होंने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक केवल तीन खिलाड़ी ही छू सके हैं। शनिवार को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल होते ही पंत भारत के लिए 50 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले इतिहास के महज तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं।

ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड

इस खास उपलब्धि के साथ ही 28 वर्षीय ऋषभ पंत भारत के दिग्गज विकेटकीपरों के एक एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। भारतीय टेस्ट इतिहास में उनसे ज्यादा मैच बतौर विकेटकीपर सिर्फ महान महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) ने खेले हैं। पंत ने पूर्व दिग्गज किरन मोरे (49 टेस्ट) और फारूख इंजीनियर (46 टेस्ट) को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। अगर विश्व स्तर पर देखा जाए तो पंत दुनिया के 34वें ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने 50 टेस्ट मैचों का आंकड़ा पार किया है।

100 टेस्ट वाले सिर्फ 2 विकेटकीपर

इस लंबे फॉर्मेट में बतौर विकेटकीपर 50 मैच खेलना एक बड़ी कामयाबी होती है। विश्व क्रिकेट में अब तक केवल दो ही ऐसे विकेटकीपर हुए हैं जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (147 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली (119 टेस्ट) शीर्ष पर हैं। वहीं धोनी और एडम गिलक्रिस्ट सहित दुनिया के केवल पांच विकेटकीपर ही 90 या उससे ज्यादा टेस्ट खेल पाए हैं जिससे पंत की इस उपलब्धि की अहमियत और बढ़ जाती है।


छिन गई पंत से उपकप्तानी

इस मैच में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है जिसने कई क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। पंत को लीडरशिप रोल से हटाए जाने के सवालों पर मैच से ठीक पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्थिति साफ की। गंभीर ने संकेत दिया कि टीम प्रबंधन चाहता है कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज फिलहाल अतिरिक्त दबाव से मुक्त रहे। प्रबंधन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि पंत पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करें और मैदान पर मैच की परिस्थितियों को समझते हुए जिम्मेदारी से खेलें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.