गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ ने डाले हथियार, बॉलिंग के बाद बैटिंग भी रही फेल और मिली करारी हार

Updated on 08-05-2023 08:00 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2023 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का धमाकेदार खेल जारी है। डिफेंडिंग चैंपियन ने सीजन में 8वीं जीत दर्ज कर ली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात ने लखनऊ सुपर जायंट्स (GT vs LSG) को सीजन के 51वें मुकाबले में 56 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के तूफानी अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने दो विकेट पर 227 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कायल मेयर्स और क्विंटन डि कॉक ने तूफानी शुरुआत की। लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह फेल रही। टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। यह गुजरात की 11 मैचों में 8वीं जीत है और टीम टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

गिल और साहा ने 142 रन जोड़े

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 51 गेंद में दो चौकों और सात छक्कों से नाबाद 94 रन की पारी खेलने के अलावा साहा (43 गेंद में 81 रन, 10 चौके, चार छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी करके टाइटंस को आईपीएल में उसके सर्वश्रेष्ठ स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान हार्दिक पंड्या (25) और डेविड मिलर (नाबाद 21) ने भी उपयोगी योगदान दिया। टाइटंस का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर छह विकेट पर 207 रन था जो उन्होंने इसी सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद साहा और गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 78 रन जोड़े जो टाइटंस की ओर से आईपीएल में रिकॉर्ड है। साहा ने शुरुआत से ही तूफानी तेवर दिखाए। उन्होंने मोहसिन खान (42 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में लगातार दो चौके जड़ने के बाद आवेश खान की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा।

फेल रही लखनऊ की बॉलिंग

साहा ने मोहसिन के पारी के चौथे ओवर में दो छक्कों और दो चौकों से 22 रन जुटाए जबकि गिल ने भी क्रुणाल और यश ठाकुर पर छक्के मारे। साहा ने ठाकुर पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। साहा ने काइल मायर्स का स्वागत तीन चौकों के साथ किया जबकि गिल ने रवि बिश्नोई पर छक्के के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया। गिल ने कृणाल की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक पूरा किया। साहा हालांकि 13वें ओवर में आवेश (34 रन पर एक विकेट) पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर स्थानापन्न खिलाड़ी प्रेरक मांकड़ को कैच दे बैठे।

गिल और कप्तान हार्दिक पंड्या (25) ने मार्कस स्टोइनिस पर छक्के के साथ 15 ओवर में गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया। मोहसिन ने कवर्स में हार्दिक को कृणाल के हाथों कैच करके गुजरात को दूसरा झटका दिया। डेविड मिलर ने यश ठाकुर पर चौके के साथ 18वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। मिलर ने 19वें ओवर में आवेश जबकि गिल ने अंतिम ओवर में ठाकुर पर छक्का मारा।

डि कॉक और मेयर्स ने दी तूफानी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर जाइंट्स को भी मायर्स और डिकॉक की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 72 रन बनाए। मायर्स ने हार्दिक के पारी के दूसरे ओवर में लगातार तीन चौके मारे। अगले ओवर में डिकॉक ने शमी की लगातार गेंदों पर दो चौके जबकि मायर्स ने छक्का और चौका मारकर 19 रन जुटाए। मायर्स हालांकि हार्दिक के अगले ओवर में भाग्यशाली रहे जब राशिद ने उनका आसान कैच टपका दिया। राशिद ने हालांकि इसकी भरपाई मोहित की गेंद पर मायर्स का शानदार कैच लपककर की। उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे। डिकॉक ने हार्दिक पर छक्के के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

नहीं चला लखनऊ का मध्यक्रम

डिकॉक ने शमी पर एक रन के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन दीपक हुड्डा (11) ने इस तेज गेंदबाज की गेंद पर राहुल तेवतिया को आसान कैच थमा दिया। लखनऊ की टीम 11वें से 14वें ओवर तक चार ओवर में 19 रन ही बना सकी जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा। डिकॉक ने मोहित पर छक्के के साथ 26 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया लेकिन इसी ओवर में मार्कस स्टोइनिस (04) ने शमी को शॉर्ट थर्डमैन पर कैच थमा दिया। लखनऊ की टीम को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 98 रन की जरूरत थी। डिकॉक ने राशिद पर छक्का जड़ा लेकिन इस लेग स्पिनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 41 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के मारे। नूर अहमद ने इसके बाद निकोलस पूरन (03) को पवेलियन भेजा जिससे लखनऊ की जीत हासिल करने की रही सही उम्मीद भी टूट गई। लखनऊ को अंतिम दो ओवर में 73 रन की दरकार थी और टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.