लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयार : रघु

Updated on 25-03-2022 07:51 PM

लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स के सीईओ रघु अय्यर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार भाग ले रही उनकी टीम पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं हैं और वह जीत के इरादे से उतरेगी। रघु ने माना है कि टीम नई है पर कहा कि सभी खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से मुकाबले के लिए तैयार हैं।

साथ ही कहा कि नई टीम होने के नाते दवाब में होने की बात कहना तर्कसंगत नहीं है। कप्तान लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम के सभी सदस्य बेहद अनुभवी है और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एक अच्छी टीम है जिसमें अच्छे बल्लेबाज , गेंदबाज और ऑलराउडरं खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही हमारे खिलाड़ी उत्साह से भरे हुए हैं जो अगले डेढ़ माह तक किसी भी मैदान पर जीत हासिल कर सके हैं।

' लखनऊ के कमान युवा लोकेश राहुल हैं। इसके अलावा टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। सुपर जायंट्स का पहला मुकाबला 28 मार्च को  गुजरात टाइटंस टीम से वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस प्रकार है : लोकेश राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, मार्क वुड, अवेश खान, अंकित राजपूत, के गौतम, दुष्मंत चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव, काइल मेयर्स।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.