लखनऊ की नवाबी जीत, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब को रौंदा

Updated on 29-04-2023 08:11 PM
मोहाली: आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (257/5) बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। अपने घर में शुक्रवार रात टॉस जीतकर शिखर धवन ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। बैटिंग के लिए मुफीद पिच पर रनों की बारिश के बीच लखनऊ की टीम ने कुल 27 फोर और 14 सिक्स लगाए। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित 20वें ओवर में 201 रन पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 40 गेंद में 72 रन बनाए तो गेंदबाजी में यश ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।


लखनऊ के बल्लेबाजों का कहर
मोहली पहुंचे लखनऊ के सुपर जायंट्स ने मेहमान टीम पंजाब किंग्स के बोलर के खिलाफ खूब चौके-छक्के जड़े। 24 गेंद में 54 रन बनाने वाले ओपनर काइल मेयर्स ने मजबूत शुरुआती दी तो मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस ने कहर बरपा दिया। निकोलस पूरन ने महज 19 गेदों पर 45 रन ठोककर टीम को 250 से ऊपर ले जाने में मदद की। युवा आयुष बदोनी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक और उम्दा पारी खेली। केवल 24 गेंद की उनकी पारी में 3 फोर और 3 सिक्स की मदद से 43 रन बने। सिर्फ कप्तान केएल राहुल का बल्ला ही इस बार भी खामोश रहा।

200 पार कर ही गया पंजाब
    जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई। अथर्व तायडे ने 36 गेंद में 66 रन बनाए जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। लियाम लिविंगस्टोन (22 गेंद में 36 रन) और सिकंदर रजा (14 गेंद में 23 रन) हालांकि टिककर नहीं खेल सके। कप्तान शिखर धवन तीन मैचों के बाद लौटे, लेकिन दो गेंद ही खेल पाए। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए। लखनऊ की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत थी जबकि पंजाब की आठ मैचों में चौथी हार रही। पंजाब का स्कोर एक समय 15 ओवर में चार विकेट पर 152 रन था, लेकिन आखिरी पांच ओवर में 106 रन बनाकर लगभग असंभव था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.