लखनऊ की बारिश बिगाड़ सकती है आज का खेल

Updated on 06-10-2022 06:02 PM
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ की भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा,  आज का यह मुकाबला मुश्किल होते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में जोरदार बारिश हो रही है। दशहरे के दिन यानि कि 5 अक्टूबर बुधवार को लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 61.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। वहीं आज के दिन भी बारिश होने की संभावनाएं अधिक है।

 लखनऊ में पूरे दिन आज बादल छाए रहेंगे, वहीं दिन में बारिश होने की संभावना 96 प्रतिशत है। वहीं आंधी की संभावना 58 प्रतिशत है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आज फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।

इकाना स्टेडियम के प्रबंधन का कहना है कि अगर मुकाबले के दौरान बारिश नहीं होती है तो कोई परेशानी नहीं होगी। स्टेडियम के मालिक उदय सिन्हा ने बताया कि इकाना स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली अत्याधुनिक है और बारिश का पानी महज 30 मिनट के अंदर मैदान से बाहर निकाल कर उसे खेलने लायक बनाया जा सकता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.