सुकन्या समृद्धि योजना में मध्यप्रदेश अव्वल

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

भोपाल बेटियों के लिए डाक विभाग की ओर से शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) प्रदेशवासियों को खासी रास रही है। यही कारण है कि इस वर्ष सात महीने में ही मध्यप्रदेश के 52 जिलों में एसएसवाइ के 4 लाख 56 हजार 997 खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना में हमारा प्रदेश सबसे आगे चल रहा है।

 जबकि दूसरे प्रदेश इन आंकड़ों से आधे या उससे कम पर अटके हुए हैं। प्रदेश में अभी तक सबसे अधिक 90,954 खाते खोलकर रीवा टॉप पर चल रहा है। वहीं प्रदेश के चार बड़े शहरों में जबलपुर ने 15,744, ग्वालियर ने 6417, इंदौर ने 4707 और भोपाल ने 3493 खाते खोले हैं। देश भर के अलग-अलग प्रांतों में अभी तक कुल 17 लाख 73 हजार 197 खाते खोले गए हैं।

मध्यप्रदेश में खाते खोलने वाले टॉप 5 जिले

जिला कुल खाते

रीवा 90,954

छतरपुर 26,780

देवास 24,149

टीकमगढ़ 20,620

बालाघाट 20,215

 

किस सर्कल में कितने खाते खुले

सर्कल खातों की संख्या

मध्यप्रदेश 4,56,997

उत्तरप्रदेश 2,17,553

राजस्थान 1,76,836

तमिलनाडू 1,40,823

महाराष्ट्र 1,35,203

कर्नाटक 80,971

आंध्रप्रदेश 76,373

गुजरात 64,007

बिहार 53,869

ओडि़शा 51,705

वेस्ट बंगाल 47,746

केरला 42,463

छत्तीसगढ़ 40,340

हरियाणा 36,895

तेलंगाना 35,561

पंजाब 28,246

असम 19,827

उत्तराखंड 18,119

दिल्ली 16,112

हिमाचल प्रदेश 13,053

झारखंड 9,553

नोर्थ इस्ट 5,941

जम्मू-कश्मीर 5,004

(नोट - ये आंकड़े 01 अप्रैल से 13 सितंबर 2021 तक के हैं)

 

जाने सुकन्या समृद्धि योजना योजना को

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया था। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना पर सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है, जो फिक्स्ड डिपॉजिट, राष्ट्रीय बचत पत्र, मंथली इनकम स्कीम, किसान विकास पत्र या रेकरिंग डिपॉजिट जैसी योजनाओं से अधिक है। इस स्कीम के तहत बच्ची के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए माता-पिता 10 साल तक की आयु की बच्ची के नाम पर खाता खोल सकते हैं। खाते को न्यूनतम 250 रुपये से शुरू किया जा सकता है। इसमें एक वित्त वर्ष में न्यूनतम जमा 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तय की गई है। सुकन्या समृद्धि स्कीम में अधिकतम 15 साल तक निवेश किया जा सकता है।

कारगर साबित हो रही है योजना

बेटियों को बढ़ावा देने के हिसाब एसएसवाइ योजना कारगर साबित हो रही है। कोविड-19 के कारण जून तक इस योजना पर कुछ खास काम नहीं कर पाए थे, लेकिन उसके बाद तीन लाख खाते तक खोले गए। 12 जुलाई से 30 सितंबर तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया था। एक दिन में 15 हजार खाते भी खोले गए हैं। डाक विभाग की पूरी टीम ने इसके लिए प्रयास किए हैं। प्रदेश सरकार भी इसमें सहयोग प्रदान कर रही है।

- जितेंद्र गुप्ता, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, डाक विभाग मध्यप्रदेश


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.