मध्य प्रदेश की अपनी क्रिकेट टीम स्पोर्ट्समिंट एमपी टाइगर्स

Updated on 07-12-2024 05:50 PM

इंदौर : रैडिसन होटलइंदौर मेंमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की अपनी क्रिकेट टीम एमपी टाइगर्स का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया। सूरत में 12 दिसंबर से शुरू होने वाले बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) में एमपी टाइगर्स टीम ने क्रिकेट जगत में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। स्पोर्ट्समिंट के स्वामित्व वाली एमपी टाइगर्स टीम का लक्ष्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। इस क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य सेएमपी टाइगर्स ने बीसीएल में भाग लेने का फैसला किया है।

बीसीएल एक अनूठा टूर्नामेंट है जो पेशेवरयुवामेहनती मौके की तलाश कर रहे क्रिकेटरों को खेलने का मौका देता है। एमपी टाइगर्स ने अपने स्क्वाड में 10 महत्वाकांक्षी और 8 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इन खिलाड़ियों का चयन पूरे भारत में आयोजित हुए कई शिविरों के माध्यम से किया गया है।

एमपी टाइगर्स का लक्ष्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विकास के लिए काम करना है। टीम 2025 में इन दोनों राज्यों में ट्रायल आयोजित करने की योजना बना रही हैताकि स्थानीय प्रतिभाओं को बीसीएल में खेलने का मौका मिल सके। एमपी टाइगर्स का विजन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करना है। टीम का मानना है कि बीसीएल इस क्षेत्र के क्रिकेट के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एमपी टाइगर्स टीम के लांच के अवसर पर बिग क्रिकेट लीग के अध्यक्ष आर पी सिंहने कहा "मैं एमपी टाइगर्स के बीसीएल में शामिल होने पर बेहद उत्साहित हूं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे क्रिकेट के गढ़ से एक नई टीम का आगमन हमारे लीग को और मजबूत बनाएगा। एमपी टाइगर्स की युवा प्रतिभाएं बीसीएल को एक नई ऊर्जा देंगी। हम उम्मीद करते हैं कि यह टीम मध्य भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का विषय बनेगी। बीसीएल का लक्ष्य भारत में घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देना है और एमपी टाइगर्स इस लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी मदद करेंगे।"

राहुल भदौरिया प्रमोटरएमपी टाइगर्स ने  कहा -  "आज हम सभी के लिए एक गौरव का क्षण है। एमपी टाइगर्स का जन्म मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सपने के रूप में हुआ था। आज यह सपना साकार हो रहा है। हमने इस टीम को बनाने में बहुत मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि एमपी टाइगर्स बीसीएल में एक मजबूत दावेदार साबित होगी। हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और एमपी टाइगर्स इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

एमपी टाइगर्स टीम के लांच के अवसर पर बिग क्रिकेट लीग के अध्यक्ष  आर पी सिंहमप्र के प्रतिष्ठित खिलाड़ी नमन ओझाभारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण स्तम्भ - संजय जगदालेएमपी टाइगर्स के प्रमोटर - राहुल भदौरियामप्र के रणजी आइकन जतिन सरसेना एवं प्रसिद्ध टी वी एंकर सुश्री शैफाली बग्गा मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.