यश दुबे के नाबाद शतक से केरल के खिलाफ मध्यप्रदेश की ठोस शुरूआत -

Updated on 04-03-2022 06:42 PM

इन्दौर/राजकोट सलामी बल्लेबाज यश दुबे (105*) रजत पाटीदार (75*) की नाबाद पारियों की बदौलत मध्यप्रदेश ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप लीग मैच के पहले दिन दो विकेट खोकर पर 218 रन बना लिये है।

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश के सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री (23) और दुबे ने पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़े।

जलज सक्सेना ने मंत्री को राहुल के हाथों झिलवाकर पहली सफलता दिलायी, वहीं बायें हाथ के गेंदबाज सिजोमोन जोसेफ ने शुभम शर्मा (11) को पैवेलियन पहुंचाया। लगातार पिछले दो मुकाबलों में शतकीय पारी खेलने वाले शुभम का कैच विष्णु विनोद ने लपका। दो विकेट खोने के बाद भी यश दुबे ने पूरी एकाग्रता से अपना प्रदर्शन जारी रखा। तीसरे विकेट के लिए रजत पाटीदार के साथ यश दुबे ने 130 रनों की नाबाद साझेदारी कर पहले दिन के खेल समाप्ति तक 90 ओवर में उन्होने स्कोर को 218 रनों तक पहुंचाया।

 यश दुबे ने 264 गेंद की अपनी नाबाद शतकीय पारी में 15 चौके जड़े, वहीं रजत पाटीदार ने 13 चौकों की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर यश का अच्छा साथ दिया। एक समय मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले जलज सक्सेना ने इस सत्र में केरल के लिये खेलते हुए 22 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं जोसेफ ने 22 ओवर में 54 रन देकर एक विकेट लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.