महाकुंभ- प्रयाग, अयोध्या, काशी श्रद्धालुओं से ओवरलोड:स्थानीय लोग परेशान

Updated on 18-02-2025 01:38 PM

महाकुंभ में अब तक 54.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। समापन में 9 दिन बाकी हैं, लेकिन भीड़ थम नहीं रही। प्रयाग के स्थानीय लोगों का भी सामना पहली बार ऐसी भीड़ से हो रहा है।

एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसे हाल हैं। रविवार को 60 उड़ानों से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आए-गए। ट्रेनों में भी भीड़ मौनी अमावस्या जैसी है। रविवार को 179 मेला विशेष ट्रेनें चलानी पड़ीं।

प्रयागराज जंक्शन के बाहर 1 लाख लोगों का होल्डिंग एरिया है, जहां से हर मिनट करीब 300 यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं।

शहर आने वाले 7 प्रमुख रास्तों पर 10 से 12 किमी जाम है। मौनी अमावस्या के बाद मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित है। फिर भी मेले में VIP पास लगे वाहनों का आना-जाना जारी है।

दूसरी ओर, आम श्रद्धालु कम से कम 10 किमी पैदल चलकर मेला पहुंच रहे हैं। आठवीं तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए।

अयोध्या: मंदिर के सभी 5 रास्ते फुल, स्थानीय लोग घरों में बंद

भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले रोज बमुश्किल 20 से 25 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते थे। अब महाकुम्भ के बाद 5 से 7 लाख पहुंच रहे हैं।

अयोध्या ने अपने इतिहास में इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी थी। अभी धर्मनगरी के 6 किमी तक दायरे में हर रास्ता पैक है। मंदिर पहुंचाने वाले सभी पांच रास्ते फुल हैं।

टूर गाइड वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ अयोध्या के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के मुताबिक स्थानीय लोग घरों में कैद हैं, क्योंकि बाहर निकलते ही भीड़ शुरू हो जाती है। पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन है। इसलिए सब्जी, राशन की गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं।

व्यापारी लोग ई-रिक्शा से जितना सामान रोज लाते हैं, वही दोगुने दामों में बिक रहा है। टमाटर-आलू दोनों के रेट 40-40 रु. किलो हैं। 150 रु. किराये वाली व्हील चेयर के 2 हजार तक ले रहे हैं।

होटल एसोसिएशन महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल के मुताबिक सामान्य दिनों में डोरमेट्री का एक बेड 200 रु. में मिलता है। अभी 1000 तक ले रहे हैं। नॉन एसी कमरे का किराया 4 हजार तक है।

काशी: रोज 10 लाख श्रद्धालु, अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर साल 2021 में बना। इसके बाद बनारस में जितनी भीड़ शिवरात्रि या अन्य पर्वों पर होती रही, उतनी महाकुम्भ के दिनों में रोज हो रही है।

हर दिन 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर के 5 किमी दायरे में शहर रेंग रहा है। ऐसा पहली बार है, जब लगातार 25 दिन से शहर में यही हालात हैं।

रूट डायवर्जन और नो व्हीकल जोन ने स्थानीय रहवासियों की जिंदगी बेहद मुश्किल बना दी है। वे न घर से बाहर निकल पा रहे हैं और न ही व्यापार कर पा रहे हैं।

विश्वेश्वर गंज किराना एसो. के सदस्य मनीष केसरी के मुताबिक कोई इमरजेंसी हुई तो इस भीड़ को पार कर अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल है।

दशाश्वमेध, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, दौलिया नो व्हीकल जोन होने के बावजूद पैक हैं। 31 जनवरी के बाद से मंडी में घुसने में भी दो घंटे लग रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 February 2025
गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय ड्रग LSD (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोलकाता निवासी शाहबाज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के साकेत…
 21 February 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। CM रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा…
 21 February 2025
ओडिशा के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के पांच अन्य कर्मचारी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर नेपाली छात्रों पर हमला करने का आरोप…
 21 February 2025
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दिन-रात का पारा फिर से लुढ़केगा। मौसम विभाग ने तापमान…
 21 February 2025
डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की लोकसभा से गैरहाजिर रहने के कारण संसदीय सदस्यता खतरे में है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज शुक्रवार को…
 21 February 2025
बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में एक परिवार के 4 लोग (दंपती, बेटा और भतीजी) थे।घटना…
 21 February 2025
जम्मू-कश्मीर में LoC (नियंत्रण रेखा) पर तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच पुंछ सेक्टर में आज फ्लैग मीटिंग होगी। पिछले चार सालों में दोनों देशों के बीच इस…
 20 February 2025
असम अवैध खदान हादसे में मारे गए 5 और मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपरेशन में 44 दिन लग गए। पुलिस ने बताया…
 20 February 2025
सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने के लिए केंद्र सरकार मौजूदा आईटी एक्ट की जगह डिजिटल इंडिया बिल लाने पर काम कर रही है। नए कानून में यू ट्यूबर, डिजिटल प्लेटफॉर्म…
Advt.