बॉक्स ऑफिस पर 14 अप्रैल को महाक्लेश का अनुमान

Updated on 07-04-2022 04:01 PM

मुंबई बालीवुड फिल्मों के दर्शक 14 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक प्रशांत नील फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का इंतजार कर रहे हैं, उसी तरह से वे कोविड-19 के माहौल में ब्लॉकबस्टर फिल्म मास्टर देने वाले थलापति विजय की बीस्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। यह दोनों फिल्म 14 अप्रैल को आमने-सामने होने जा रही हैं। केजीएफ-2 का प्रचार इन दिनों जोरों पर है।

 दर्शक भी बड़े परदे पर यश यानी रॉकी भाई को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि अभिनेता यश ने केजीएफ-2 के लिए अपनी फीस को दोगुना कर दिया है। निर्माताओं ने भी सहर्ष इसको कबूल करते हुए उनको दोगुना भुगतान दिया है। वे इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने में सफल होगी। मूल रूप से कन्नड़ भाषा बनी केजीएफ पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया। इस फिल्म की सफलता ने दर्शकों के बीच यश की इमेज को और भी बड़ा बना दिया था। रिपोट्र्स के मुताबिक यश ने पहले पार्ट के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये फीस लेने के साथ-साथ प्रॉफिट में भी शेयर लिया था। अब जो रिपोट्र्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यश ने दूसरे पार्ट के लिए अपने फीस डबल की है।

बता दें यश को लगभग 30 करोड़ रुपये की मोटी रकम फीस के तौर पर मिली है। यही नहीं यश सिनेमाघरों से होने वाले प्रॉफिट में भी हिस्सा लेंगे। यश के अलावा केजीएफ 2 में संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ ही थलापति विजय स्टारर बीस्ट और शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी रिलीज होगी। इस बार बड़े परदे पर महाक्लैश देखने को मिलेगा। हाल ही में केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है।

इन तीनों फिल्मों के कारोबार को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। केजीएफ-2 और बीस्ट पैन इंडिया फिल्में हैं जिन्हें तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड के साथ-साथ हिन्दी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की जर्सी हिन्दी भाषा में बनी मूल तमिल फिल्म जर्सी का रीमेक है। दर्शकों का कहना है कि यदि शाहिद कपूर को अपनी फिल्म को सफल बनाना है तो उन्हें इन दोनों फिल्मों के साथ परदे पर नहीं आना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.