श्रीलंकाई क्रिकेट को निखारेंगे माहेला जयवर्धने

Updated on 24-12-2021 08:29 PM

कोलंबो श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने दिग्गज बल्लेबाज रहे माहेला जयवर्धने को अहम जिम्मेदारी देते हुए पुरुष   महिला, अंडर-19, टीम का सलाहकार कोच बनाया है। तकनीकी सलाहकार समिति के परामर्श से श्रीलंकाई क्रिकेट की कार्यकारी समिति द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद जयवर्धने एक जनवरी 2022 से ही यह पद संभालेंगे। वह एक साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

  श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार  जयवर्धने राष्ट्रीय टीमों की क्रिकेट से जुड़ी सभी चीजों के प्रभारी होंगे। वह उच्च प्रदर्शन केंद्र में खिलाड़ियों और टीम प्रबंधनों को रणनीतिक कौशल प्रदान करेंगे। वह अगले साल विश्व कप को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ भी काम करेंगे। जयवर्धने ने यह पद मिलने के बाद कहा कि श्रीलंका में क्रिकेट की कई प्रतिभाएं हैं पर उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

 ऐसे में उनके पास इन खिलाड़ियों को निखारने का अच्छा अवसर है। उनके पास इससे अंडर-19 और टीम सहित विभिन्न टीमों में राष्ट्रीय क्रिकेटरों और कोचों के साथ काम करने का अच्छा अवसर आया है। साथ ही कहा कि मैं श्रीलंकाई क्रिकेट को लेकर काफी भावुक हूं और मानता हूं कि हम एक समन्वित और केंद्रित टीम प्रयास के साथ सभी आयु समूहों में काम करने के लिए एक समग्र द्दष्टिकोण अपनाकर भविष्य में अच्छी सफलताएं हासिल कर सकते हैं।

इसी को देखते हुए ही हम भविष्य की रणनीति बनाएंगे।  वहीं श्रीलंकाई बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एशले डी सिल्वा ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि माहेला राष्ट्रीय टीम के साथ अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.