महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी कंपनी ने धोनी के नाम पर एकेडमी खोली, फीस और प्रॉफिट नहीं दिया

Updated on 06-01-2024 01:14 PM

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने रांची की सिविल कोर्ट में अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ केस फाइल किया है।

कंपनी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साल 2017 में करार हुआ था। धोनी का आरोप है कि कंपनी ने करार के दौरान किए गए समझौते का पालन नहीं किया। इसकी वजह से उन्हें 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

कंपनी पर फीस और प्रॉफिट शेयर नहीं देने का आरोप
एग्रीमेंट में अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान और प्रॉफिट शेयर करने के बात थी, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी को कई नोटिस भेजे, लेकिन कंपनी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही लाभ में शेयर दिया। कंपनी से महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को करार खत्म कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट एकेडमी के लिए किए गए करार पर धोखा देने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में रांची के सिविल कोर्ट में केस किया है।

महेंद्र सिंह धोनी का आरोप निराधार:

सौम्या दास ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को धोखा देने की बात निराधार हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे कारोबार चलाने के लिए अधिकृत किया था और इसे रद्द नहीं किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसका उचित उत्तर दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी का बकाया दिया गया है।

देश-विदेश में खोले थे क्रिकेट कोचिंग सेंटर
कंपनी पर केस करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की, फिर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा। इसके बाद भी जब कंपनी ने कोई फैसला नहीं लिया तो अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

2021 में खत्म हुआ समझौता
कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर देश और विदेश में कई क्रिकेट एकेडमी खोले थे, लेकिन 2021 में समझौता खत्म होने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया।

पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर हैं मिहिर दिवाकर
मिहिर दिवाकर का जन्म 10 दिसंबर 1982 को बिहार के सीवान में हुआ था। मिहिर पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1999 और 2009 के बीच 39 फर्स्ट क्लास और 36 लिस्ट ए मैच खेले। वे साल 2000 में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.