Mahesh Babu की मां का निधन

Updated on 28-09-2022 06:28 PM

महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर की सुबह निधन हो गया है। परिवार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने आज सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। बता दें महेश बाबू की मां इंदिरा देवी पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं। 

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
कुछ महीनों से बीमार चल रहीं सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी ने 28 सितंबर को सुबह 4 बजे हैदराबाद में अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना को लेकर महेश बाबू के फैन्स भी सोशल मीडिया संवेदना जाहिर कर रहे हैं। वह स्टार को इस मुश्किल घड़ी में मजबूत रहने के लिए कह रहे हैं। फैन्स के अलावा साउथ मेगास्टार चिरंजीवी ने भी ट्वीट कर महेश बाबू की मां की निधन को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने तेलुगु  भाषा में ट्वीट किया है, जिसका अनुवाद इस प्रकार है, ‘श्रीमती इंदिरा देवी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी मां की आत्मा को शांति मिले। मैं सुपरस्टार कृष्णा, भाई महेश और पूर परिवार के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

 फैंस ने महेश के मां को लेकर बयान वाले पुराने वीडियो किए शेयर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए इंदिरा देवी के पार्थिव शरीर को पद्मालय स्टूडियो में रखा गया है। उनका पार्थिव शरीर 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार महाप्रस्थान में होगा। महेश बाबू के प्रशंसकों ने संवेदना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने स्टार के अपनी मां के साथ उनके गहरे रिश्ते के बारे में बात करते हुए एक्टर के मां के साथ कई पुराने वीडियोज भी शेयर किए हैं। 

मेरे लिए भगवान है मेरी मां 

फैन्स द्वारा सोशल मीडिया पर महेश बाबू का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में महेश ने मां को लेकर इस बात का जिक्र किया है कि वे अपनी मां को भगवान मानते हैं। उन्होंने बताया कि जब भी वह किसी मुश्किल दौर या परेशानी से गुजर रहे होते हैं तब वह अपनी मां से मिलते हैं, उनके साथ बैठकर कॉफी पीते हैं और उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

महेश बाबू को ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ कहा जाता है
महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआज महज 4 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्होंने राजा कुमारुडु से डेब्यू किया था, अपनी पहली फिल्म के लिए महेश बाबू को साउथ का प्रसिद्ध नंदी अवॉर्ड मिला था. महेश बाबू ने ‘मुरारी’ , ‘बॉबी’, ‘ओक्काडू’, ‘अर्जुन’ , ‘पोकिरी’, ‘बिजनेसमैन’, ‘आगदु’, ‘ब्रह्मोत्सवम’, स्पाइडर, भारत अने नेनु, महर्षि, सरिलेरू नीकेवरू सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।  आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के महंगे सितारों में होती है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.