महेश मांजरेकर का 64वां बर्थडे:एक्टर नहीं बल्कि हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहते थे

Updated on 16-08-2022 06:43 PM
बॉलीवुड के फेमस एक्टर महेश मांजरेकर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। महेश एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। उन्होंने 1992 में मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। महेश ने मराठी सिनेमा के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।महेश ने फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में महेश की एक्टिंग को काफी सराहा गया और डायरेक्शन के साथ-साथ एक्टिंग भी करने लगे। उन्हें असली पहचान 'वास्तव' के तीन साल बाद 2002 में आई फिल्म 'कांटे' से मिली। इस फिल्म में उनका राज बल्ली का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। उसके बाद से ही उनकी एक्टिंग का सिलसिला भी आगे बढ़ता गया।महेश ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में भी काम किया है। इस फिल्म ने कई ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म में महेश एक डॉन के रोल में नजर आए थे। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म 'प्लान', 'जिंदा', 'मुसाफिर', कांटे, 'दस कहानियां', 'वांटेड', 'रेडी', 'रन', 'शूट आउट एट वडाला' और 'दबंग' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।दिलचस्प बात यह है कि महेश एक अच्छे डांसर भी हैं, उन्हें 2006 में 'झलक दिखला जा' में दूसरा रनर-अप घोषित किया गया था। उसके बाद 2018 में महेश ने 'बिग बॉस मराठी' के पहले सीजन को होस्ट भी किया था। बता दें महेश हमेशा से फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर पहचान बनाना चाहते थे। हालांकि उन्हें एक्टर के रूप में लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा वो टीवी के भी कई शो कर चुके है। साथ ही वो कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।महेश को पिछले साल कैंसर डिटेक्ट हुआ था। उसके बाद उनकी सर्जरी हुई, जिसके बाद अब वो कैंसर मुक्त हो चुके हैं। महेश ने इसका खुलासा 'अंतिम' के ट्रेलर रिलीज के दौरान किया था। उन्होंने कहा था कि 'अंतिम' की शूटिंग के दौरान, उन्हें कैंसर का पता चला था। फिल्म में उन्होंने आखिरी हिस्से की शूटिंग तब की थी जब उन्हें कैंसर था और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.