माही तुम्हारी याद आती है.. धोनी वर्ल्ड कप के सबसे सफल भारतीय कप्तान, रोहित शर्मा को लेने होंगे सबक

Updated on 02-10-2023 01:18 PM
नई दिल्ली: 1975 और 1979 में हुए शुरुआती दोनों वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली भारतीय टीम 1983 में विश्व चैंपियन बन जाएगी, इसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। सितारों से सजी लगातार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम का विजयरथ रोककर भारत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मगर कपिल देव की टीम जैसा कमाल दोहराने में भारत को 28 साल लग गए। इस बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ सरीखे दिग्गजों ने भी टीम की कप्तानी की, लेकिन सफलता मिली महेंद्र सिंह धोनी को। 2011 में भारत ने माही की कप्तानी में अपना दूसरा खिताब जीता। अब समूचा हिंदुस्तान 5 अक्टूबर से अपनी सरजमीं पर शुरू हो रहे विश्व कप में रोहित शर्मा से भी यही आस लगाकर बैठा है।

धोनी का विनिंग परसेंट 82.35
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 और 2015 विश्व कप खेले। 2007 का टी-20 विश्व कप जीता चुके माही का करिश्मा उनके पहले वनडे वर्ल्ड कप में भी चला। फाइनल में श्रीलंका को हराते हुए टीम चैंपियन बनी। इस सीजन टीम को नौ में से सात जीत मिली। एक मैच में हारे तो एक टाई रहा था। 2015 में टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। उस सीजन आठ में से सात मुकाबले जीते थे। इस तरह धोनी वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने 17 में से 14 जीते हैं और सिर्फ दो ही मुकाबले गंवाए।

धोनी के बाद कपिल का नंबर
शुरुआती दो विश्व कप में भारत की कमान श्रीनिवास वेंकटराघवन के पास थी, जिसमें उन्होंने कुल छह में से एक ही जीत अर्जित की। 1983 और 1987 में कप्तानी कपिल देव ने संभाली। पहले विश्व विजेता कप्तान ने वर्ल्ड कप के कुल 15 मैच में से 11 में टीम को जीत दिलाई। पहली बार में चैंपियन और दूसरी बार में सेमीफाइनलिस्ट बनाया। कपिल देव का विनिंग परसेंट 73.33 रहा। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा तीन बार 1992, 1996 और 1999 विश्व कप में भारत की कप्तानी की। अजहर ने इस दौरान कुल 23 मैच में सिर्फ 10 जीत ही दिलाई। सौरव गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल तक का सफर तय करवाया और 11 में से नौ मैच जिताए। 2007 में तीन में से सिर्फ एक मैच जीतते हुए टीम राहुल द्रविड़ की कप्तानी में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।

ओवरऑल लिस्ट में पोटिंग सबसे आगे
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2003-2011 विश्व कप के 29 मैच में 26 जीत हासिल की, उनका विनिंग परसेंट सबसे ज्यादा 89.65 है। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के महान क्लाइव लॉयड आते हैं। उनकी कप्तानी में कैरेबियाई टीम ने 1975 से 1983 के बीच कुल 17 मुकाबले में से 15 में जीत हासिल की है, उनका विनिंग परसेंट 88.23 है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.