माही मार रहा है... एमएस धोनी ने खेली विंटेज पारी, फिर बेबी जीवा को गले से लगा लिया

Updated on 11-05-2023 08:15 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस का उत्साह चरम पर रहता है। हालांकि आईपीएल 2023 में उन्हें इतना बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा गया। वह बल्लेबाजी करने के लिए बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे आने लगे हैं, जिसके चलते या तो कभी उनकी बल्लेबाजी नहीं आती या फिर वह बस एक या दो बॉल ही खेल पाते हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ माही बल्लेबाजी करने भी आए और उनका हमें विंटेज रूप भी देखने को मिला जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मैच के बाद उनकी बेटी जीवा भी मैदान में दिखाई दी। धोनी और बेबी जीवा की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
चेपॉक में धोनी ने खेली तूफानी पारी
बेस्ट फिनिशर के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर अपने पुराने दिनों की तरह ताबड़तोड़ बैटिंग की। धोनी ने अंत में आकर विस्फोटक अंदाज में चेन्नई की पारी को समाप्त किया। बस इसी के चलते अब धोनी चर्चा में बने हुए हैं। माही ने 222 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद में 20 रन जड़ दिए, जिसमें उनके बल्ले से 2 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका भी देखने को मिला। धोनी की इस विध्वंसक पारी की बदौलत ही चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स को 168 रन का लक्ष्य देने में सफल हो पाई।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा भी आईं हुई थी। ऐसे में चेन्नई के मैच जीतने के बाद जीवा मैदान पर भी नजर आई। जीवा के मैदान पर आने के बाद डैडी धोनी और जीवा के बीच एक क्यूट मोमेंट भी देखा गया, जिसको कैमरामैन ने कैमरा में कैद कर लिया। दरअसल, मैच के बाद माही और जीवा एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों की मैच के बाद की एक फोटो भी सामने आई है।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा भी आईं हुई थी। ऐसे में चेन्नई के मैच जीतने के बाद जीवा मैदान पर भी नजर आई। जीवा के मैदान पर आने के बाद डैडी धोनी और जीवा के बीच एक क्यूट मोमेंट भी देखा गया, जिसको कैमरामैन ने कैमरा में कैद कर लिया। दरअसल, मैच के बाद माही और जीवा एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों की मैच के बाद की एक फोटो भी सामने आई है।

चेन्नई ने 27 रन से जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 167 रन बना दिए। चेपॉक की मुश्किल विकेट पर इतने रन डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए काफी रहे। दिल्ली 168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई और 27 रन से मुकाबला हार गई। यह कैपिटल्स की इस सीजन खेले गए 11 मैचों में से 7वीं हार थी। उनका अब प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूट गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.