महिमा चौधरी ने 'एनिमल' से की 'नादानियां' की तुलना, खुशी की मां का निभाया है रोल, कहा- लोग मुझे प्यार दे रहे
Updated on
12-03-2025 04:34 PM
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की 'नादानियां' OTT पर रिलीज होकर भी डिजास्टर साबित हुई है। फिल्म को ना तो दर्शकों से प्यार मिला और ना ही समीक्षकों से। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब फजीहत हो रही है। यहां तक कि ऋतिक रोशन की मां पिंकी ने भी एक पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए बताया कि उन्हें भी फिल्म अच्छी नहीं लगी। लेकिन इन सब के बीच महिमा चौधरी का कुछ और ही कहना है। यही नहीं, महिमा ने 'नादानियां' को मिल रहे नेगेटिव रिएक्शन की तुलना रणबीर कपूर की 'एनिमल' से कर दी है।
महिमा चौधरी ने फिल्म में खुशी कपूर की मां नीलू जयसिंह का किरदार निभाया है। एक इंटरव्यू में जब महिमा से सोशल मीडिया पर 'नादानियां' को मिल रहे रिव्यूज को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा तो 'एनिमल' के साथ भी हुआ था।
महिमा बोलीं- लोग अलग-अलग राय रखते हैं, फिर चाहे 'एनिमल' हो या और
महिमा ने कहा कि दर्शकों की हमेशा से ही फिल्मों को लेकर 'अलग-अलग' राय रहती है। वह कहती हैं, 'नेगेटिव रिव्यूज का मिलना ठीक है। दर्शक अलग-अलग राय रखते हैं। चाहे वह एनिमल हो या पिछली कोई भी अन्य फिल्म, उनकी भी आलोचना की गई। कुछ लोगों को असल सिनेमा पसंद है, कुछ को काल्पनिक। मैं कभी-कभी रियल सिनेमा देखना चाहती हूं। कभी-कभी मैं कुछ आसान देखना चाहती हूं। यह हमेशा होता रहेगा।'
'मुझे DM में प्यार भेज रहे हैं लोग'
एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि उनके परिवार और दोस्तों ने 'नादानियां' के बारे में उनसे अच्छी बातें कही हैं। महिमा ने कहा, 'फिल्म रिलीज होने के बाद, मैंने अपने कुछ दोस्तों और करीबी लोगों को फोन किया और अधिकांश लोगों ने मुझे बताया कि उन्होंने पहले ही फिल्म देख ली है। मुझे अपने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) में ढेर सारा प्यार और पॉजिटिव मैसेज मिल रहे हैं।'
'नादानियां' OTT रिलीज और कास्ट
बहरहाल, जानकारी के लिए बता दें कि OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 7 मार्च को रिलीज हुई 'नादानियां' में खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान और महिमा चौधरी के अलावा, दीया मिर्जा, जुगल हंसराज, मीजान जाफरी, अर्चना पूरन सिंह और अपूर्व मखीजा भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन शौना गौतम ने किया है, जबकि करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…