महिमा फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में कर रही काम

Updated on 13-06-2022 08:05 PM

मुंबई। कैंसर को मात देकर महिमा चौधरी आजकल फिल्म सिग्नेचरके लिए काम कर रही हैं। एक्ट्रेस को कैंसर की जंग में सपोर्ट बनकर उनकी बेटी अरियाना खडी रही। एक वीडियो अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई।


इस वीडियो में अनुपम खेर ने उन्हें इंस्पिरेशन बताते हुए लिखा कि मैंने जब इन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए कॉल किया तब पता चला कि महिमा ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, अब महिमा कैंसर को मात दे चुकी है। कैंसर की इस जंग में उनकी बेटी अरियाना उनके साथ पिलर बनकर खड़ी रहीं, एक्ट्रेस ने इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।महिमा चौधरी अब बिलकुल ठीक हैं।


उन्होंने हाल ही में बयां किया इस जंग में कैसे उनकी बेटी अरियाना हरदम उनके साथ खड़ी रहीं और कैंसर को मात देने में उनकी पूरी मदद की। उन्होंने कहा कि मैं अब बिलकुल ठीक हूं, 3 से 4 महीने पहले सारी बीमारी दूर हो चुकी है।एक मां के लिए उसके बच्चों से बड़ा कोई सपोर्ट शायद ही कोई दूसरा हो सकता है।

 महिमा चौधरी के लिए भी उनके सबसे कठिन दिनों में बेटी का वो साथ मिला, जिसको शायद ही कभी वो भूल पाएंगी। बातचीत में उन्होंने कहा, अरियाना ने स्कूल जाने से साफ-साफ मना कर दिया ताकि मेरी देखभाल कर सके। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी बेटी ने खुद आकर मुझसे कहा कि मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, क्योंकि कोविड का माहौल है और मैं आपकी सेहत से रिस्क नहीं लेना चाहती। ये उस दौर की बात है जब मैं रिकवरी कर रही थी।


महिमा चौधरी ने आगे बताया कि वो दो महीने तक स्कूल नहीं गई, जबकि ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो चुकी थीं। अरियाना ने ऑनलाइन क्लासेस ही लीं। इस बारे में स्कूल ने भी पूरा सपोर्ट दिया। साल 2013 में उन्होंने अपने पति बॉबी मुखर्जी से तलाक ले लिया था।

तभी से वह अपनी बेटी अरियाना के साथ रहती हैं।महिमा चौधरी ने साल 1997 में अपनी पहली फिल्मपरदेससे ही नेम और फेम पा लिया था। इसके बाद उन्होंनेदाग’, ‘धड़कन’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दिल क्या करेऔरलज्जाजैसी कई और फिल्मों में काम किया। महिमा सिंगल पेरेंट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.