अगले 5 साल तक और गरजेगा माही का बल्ला, बैटिंग कोच ने बताया धोनी कब लेंगे संन्यास

Updated on 20-05-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेटों के बीच दौड़कर अपने घुटने पर दबाव नहीं डालना चाहते इसलिए बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरकर ‘फिनिश’ करना चाहते हैं। धोनी पूरे आईपीएल में घुटने की चोट से जूझते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद विकेटकीपिंग की और आठवें नंबर तक उतरकर संक्षिप्त लेकिन उपयोगी पारियां खेली। हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आखिरी लीग मैच से पहले कहा, 'यह स्पष्ट है कि वह आखिरी कुछ ओवर में ही उतरना चाहते हैं । उनका घुटना सौ फीसदी फिट नहीं है और वह इसी वजह से दसवें, 11वें या 12वें ओवर में नहीं उतरते हैं ताकि तेजी से दौड़ना नहीं पड़े जिससे घुटने पर दबाव पड़ेगा।'

उन्होंने कहा, 'वह जब तक संभव हो बल्लेबाजी के लिए उतरना टालते हैं ताकि पारी के आखिर में तेज खेल सकें। उन्होंने शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू पर काफी भरोसा जताया है।' दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में धोनी विकेटों के बीच दौड़ में जूझते नजर आए।

वहीं केकेआर के खिलाफ चेपॉक पर हारने के बाद मैदान का चक्कर लगाते समय उनके घुटने पर आइस पैक लगा था। हसी ने कहा, 'हमें हर मैदान पर दर्शकों का जबर्दस्त समर्थन मिला। एम एस लीजैंड है और हर रोज ऐसे माहौल में खेलने का मौका नहीं मिलता।'

आईपीएल से धोनी के संन्यास के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'वह अगले पांच साल तक और खेल सकता है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और अपने खेल पर मेहनत करता है। उसमें छक्के मारने की क्षमता है। जब तक उसे खेल का मजा आ रहा है और वह टीम के लिए योगदान दे रहा है, उसके अगले पांच साल तक नहीं खेलने का कोई कारण नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.