जुबली हिल्स सीट पर बड़ा टि्वस्ट, नामांकन खारिज होने पर सलमान खान BRS में शामिल, सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फालोइंग

Updated on 23-10-2025 02:16 PM
हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा के उप चुनाव में बड़ा टि्वस्ट सामने आया है। हैदराबाद यूथ करेज (HYC) के संस्थापक सलमान खान ने नॉमिनेशन दाखिल किया था लेकिन पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस पर आक्रामक हुए सलमान खान भारत राष्ट्र समिति (BRS) में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की मदद के लिए पहचान और अच्छी फैन फॉलोइंग रखने वाले सलमान खान ने केटीआर की मौजूदगी में बीआरएस को ज्वाइन किया। सलमान खान तमाम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर खुद को मसीहा के तौर पेश करते आए हैं।
कांग्रेस पर बोला था बड़ा हमला
जुबली हिल्स सीट से नामांकन रद्द होने पर सलमान खान ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। सलमान खान ने कहा था कि बिना कोई कारण बताए रिर्टनिंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि ऐसा कांग्रेस के कहने पर किया गया। आरओ कांग्रेस के कहने पर काम कर रहे हैं। अब सलमान खान बीआरएस में चले गए हैं। गुरुवार सुबह 10:30 बजे तेलंगाना भवन सलमान खान बीआरएस के हो गए। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने सलमान का स्वागत किया।
कांग्रेस के साथ है AIMIM
जुबली हिल्स सीट पर AIMIM ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में इस सीट पर फिलहाल बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के मुख्य प्रत्याशी है। इस सीट पर इन्हीं तीनों दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर बीआरएस जीत रही है। यह सीट बीआरएस के विधायक मांगती गोपीनाथ के निधन से खाली हुई है। बीआरएस ने सिंपैथी कार्ड खेलते हुए उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने नवीन यादव को कैंडिडेट बनाया है। बीजेपी लंकाला दीपक रेड्‌डी मैदान में हैं। इस सीट पर जीत के लिए कांग्रेस ने काफी ताकत झोंकी है। अब देखना यह है कि कांग्रेस जीतती है या फिर बीआरएस अपना दबदबा बरकरार रखती है। बीजेपी के सामने भी इस सीट पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है क्योंकि यह सीट केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्‌डी के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.