अमेरिकी हाउस में ट्रम्प की पार्टी को बहुमत:मिड टर्म इलेक्शन में इस हाउस की 218 सीटें जीतें

Updated on 17-11-2022 06:38 PM

अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में 218 सीटें जीत ली हैं। अब अमेरिकी संसद के लोअर हाउस में रिपब्लिकन्स का कंट्रोल होगा। इस पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वो ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा- मैं अमेरिकी जनता की सेवा के लिए किसी भी पार्टी- डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन के साथ काम करूंगा। जनता बस इतना चाहती है कि उनका काम होता रहे। मैं जनता के लिए काम करने के लिए तैयार हूं।

अब कमजोर पड़ जाएंगे बाइडेन

  • बाइडेन के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में जीत अहम थी। यहां बहुमत खो देने के बाद अब वो काफी कमजोर हो जाएंगे। बाइडेन को हर बड़ा फैसला लेने के लिए संसद में विपक्ष यानी डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के भरोसे रहना होगा।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में जिस भी पार्टी की जीत होती है उस पार्टी का संसद में दबदबा होता है। वही पार्टी कानून बनाने में ज्यादा अहम रोल अदा करती है।
  • यहां ट्रम्प की पार्टी की जीत हुई है। इसका मतलब ये है कि उनकी पार्टी तय करेगी कि किन कानूनों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा रिपब्लिकन्स बाइडेन के एजेंडों पर रोक लगा सकेंगे।
  • संसद के दोनों सदनों के काम पर एक नजर
    भारत की तरह अमेरिका में भी संसद ही कानून बनाती है। हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव तय करता है कि किन कानूनों पर वोटिंग होगी। इसके बाद सीनेट उन कानूनों को अप्रूव या ब्लॉक करता है। इसके साथ ही सीनेट राष्ट्रपति ने जिन लोगों को नियुक्त किया है उन्हें कन्फर्म करता है। यहां तक की जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति के खिलाफ जांच भी सीनेट ही करता है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कांटे की टक्कर थी। बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी यहां 211 सीटें जीती। मिड टर्म इलेक्शन के नतीजे 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का आधार तय करते हैं। आसान शब्दों में समझें तो लोगों के वोटों के आधार पर राष्ट्रपति उम्मीदवार का आंकलन किया जाता है और राष्ट्रपति चुना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.