व्हाइट साड़ी में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा, यूजर्स बोले- आंटी बनी हीरोइन

Updated on 15-07-2022 06:50 PM

मुंबई   मुंबई में हुए दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 में मलाइका अरोड़ा को देखा गया। मलाइका ने इस बार देसी लुक अपनाया था। इस अवॉर्ड शो में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत व्हाइट साड़ी पहने पहुंची थीं। इस शियर साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना था। मलाइका अपने इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट पर्ल इयररिंग्स और हेवी मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया।


बालों को उन्होंने बन में बांधा था और उनके हाथ में सिल्वर पर्स भी था। मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनपर दिल हार गए हैं। अक्सर उनके वेस्टर्न स्टाइल को ट्रोल करने वाले यूजर्स भी अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मलाइका अरोड़ा का यह देसी लुक उनपर बहुत अच्छा लग रहा है। वह बहुत सुंदर और प्यारी लग रही हैं। हालांकि अभी भी कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो अभी भी मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं।

 एक यूजर ने लिखा, 'आंटी बनी हीरोइन।' दूसरे ने लिखा, 'इसके मुंह से लग रहा है कि इसने दोबारा प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।' एक और यूजर का कहना है कि मलाइका अरोड़ा सुंदर नहीं है, सिर्फ पतली है। इसलिए लोगों को वह अच्छी लगती हैं। खैर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल्स से कोई मतलब नहीं है। वह अपने हिसाब से अपने आउटफिट्स को चुनती हैं। उन्होंने इस बारे में कई इंटरव्यू में भी बात की है।


फरहान अख्तर के वेडिंग रिसेप्शन पर भी मलाइका सेक्सी आउटफिट पहने नजर आई थीं। तब भी उन्हें ट्रोल किया गया था। इसपर उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग हिपोक्रिट हैं। रिहाना और जेनिफर लोपेज अगर उनके जैसे कपड़े पहनते हैं, तो लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन जब मलाइका वेस्टर्न आउटफिट पहनती हैं, तो लोग उन्हें मां होने की दुहाई देने जाते हैं। यह लोगों के डबल स्टैंडर्ड हैं। बता दें कि 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का जलवा कायम है। आज भी मलाइका जब बनठन कर निकलती हैं, तो फैंस उनपर जान छिड़कते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.