टीवी शो में मलाइका बोली- मुझे रफ-टफ लड़के पसंद, अर्जुन कपूर बेस्ट किसर

Updated on 26-09-2021 06:31 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्मी दुनिया के सबसे रोमांटिक जोड़े के रूप में चर्चित हैं। दोनों के रिश्तों की चर्चा मीडिया और प्रशंसकों के बीच आम बात है। अपने संबंधों का आधिकारिक तौर पर खुलासा करने के बाद से दोनों काफी सहजता के साथ लोगों के सामने दिखाई देते हैं और कपल गोल को पूरा करते हैं। दोनों अक्सर साथ में आउटिंग और डिनर डेट पर जाते हैं। अब मलाइका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अर्जुन कपूर समेत अपनी पर्सनल च्वॉइस के बारे में बता रही हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।


दरअसल, मलाइका अरोड़ा एक टीवी शोसुपरमॉडल ऑफ ईयर सीजन 2’ में बतौर गेस्ट शामिल हुईं थीं। इस शो को मिलिंद सोमन होस्ट करते हैं। वायरल वीडियो एमटीवी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। इस 38 सेकंड के वीडियो में मिलिंद ने उनसे पूछा कि उनका आइडियल मैन कैसा होना चाहिए? इस पर मलाइका ने कहा, ‘मुझे असल में रफ लड़के पसंद हैं। जो भयानक तरीके से फ्लर्ट करता हो। जो अच्छा किस कर सके। मुझे चिकने लड़के पसंद नहीं है।


मलाइका ने शो में ये भी बताया कि अर्जुन कपूर उन्हें सबसे अच्छा किस करते हैं। मिलिंद सोमन ने आगे मलाइका से पूछा कि उन्होंने अर्जुन कपूर को आखिरी टेक्स्ट मेसेज क्या भेजा था? इस पर मलाइका ने शरमाते हुए बताया, 'आइ लव यू 2' मिलिंद ने फिर पूछा कि आपको अच्छे से कौन पहचानता है? इसके जवाब में मलाइका ने अर्जुन कपूर का नाम लिया। सेलिब्रिटी क्रश के सवाल पर मलाइका ने डेनियल क्रेग का नाम लिया। डेनियल जेम्स बॉन्ड सीरीज में बॉन्ड का किरदार निभाते हैं।

 मलाइका की फीमेल क्रश बेला हदीद हैं, जोकि अमेरिकी मॉडल हैं। साल 2016 में वह अमेरिका कीमॉडल ऑफ ईयरबनी थीं। उनकी उम्र मलाइका से भी आधी है। वह अभी 24 साल की हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें कई बार चुकी हैं। दोनों इसे कई बार खारिज कर चुके हैं। शादी के सवालों को दोनों एक्टर्स हमेशा टाल देते हैं। अर्जुन और मलाइका पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त से भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.