भवानीपुर में रैली के दौरान ममता बनर्जी का पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना

Updated on 23-09-2021 06:37 PM

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तालिबान का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि हम किसी को भी देश का बंटवारा नहीं करने देंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम भारत को तालिबान नहीं बनाने देंगे। भारत एकजुट रहेगा। गांधी जी, नेताजी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल, गुरु नानक जी, गौतम बुद्ध और जैन सभी एक साथ इस देश में रहेंगे। हम किसी को भी भारत का बंटवारा नहीं करने देंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर में एक रैली को संबोधित कर रही थीं।

 

 इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के जुमला पार्टी है। वो लोग झूठ बोल रहे हैं कि हमने राज्य में दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा की इजाजत नहीं दी। बता दें कि भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से सीधी चुनौती मिल रही है। इसी के मद्देनजर सीएम ने रैली में भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आगे कहा, "भाजपा एक 'जुमला' पार्टी है। वे झूठ बोलते हैं कि हम राज्य में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन अगर भाजपा वाले धारा 144 लगाए रहेंगे तो दुर्गा पूजा कैसे होगी?

 

इधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि भवानीपुर उपचुनाव के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास प्रचार नहीं करने दिया गया। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि उन्हें हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर प्रचार करने से रोका गया, जो ममता बनर्जी के आवास की ओर जाती है। ममता भी इस उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा को प्रचार करने से रोक दिया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस को 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में हार का डर है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) आकाश मघारिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, '' उनके पास टीकाकरण प्रमाणपत्र नहीं था और वे उच्च सुरक्षा क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्हें दूसरी सड़क पर जाने को कहा गया।'' भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और मघरिया के बीच मौके पर कहासुनी भी हुई।

 

 महतो ने दावा किया कि वे घर-घर प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा लोगों की निर्दिष्ट सीमित संख्या का पालन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि दल में अधिक लोग थे। अन्य सड़क पर प्रचार कर रहे मजूमदार ने पत्रकारों से कहा, '' तृणमूल डर गई है और भाजपा को प्रचार नहीं करने दे रही, लेकिन लोग अवरोधक तोड़ेंगे।'' उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ पक्षपात भरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस का पेशेवर रवैया खत्म हो गया है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.